1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 65 रन पर गिरे 5 विकेट, फिर इस खिलाड़ी ने मुंबई के जबड़े से खींच ली जीत, चेज कर लिया 150+ का टारगेट

65 रन पर गिरे 5 विकेट, फिर इस खिलाड़ी ने मुंबई के जबड़े से खींच ली जीत, चेज कर लिया 150+ का टारगेट

आरसीबी की टीम ने WPL 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज कर ली है। टीम के लिए नादिन डि क्लार्क ने बेहतरीन खेल दिखाया और जीत में अहम भूमिका अदा की।

harmanpreet kaur- India TV Hindi
Image Source : @WPLT20 X नादिन डि क्लार्क और हरमनप्रीत कौर

WPL 2026 के पहले मैच में आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच में आरसीबी के लिए नादिन डि क्लार्क ने कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने दमदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने आखिरी ओवर में दमदार बल्लेबाजी की और आरसीबी को जीत दिला दी। वह आखिरी तक नॉटआउट रहीं और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की उनके सामने एक ना चली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 154 रनों पर सिमट गई। इसके बाद नादिन की बदौलत आरसीबी ने लक्ष्य हासिल कर लिया।

नादिन डि क्लार्क ने लगाया दमदार अर्धशतक

आरसीबी की टीम को ग्रेस हारिस और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत दी, लेकिन मंधाना शबनम इस्माइल की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाने के चक्कर में आउट हो गईं। इसके बाद आरसीबी का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से चरमरा गया और कोई भी खिलाड़ी टिककर बैटिंग नहीं कर पाई। दयालन हेमलता (7 रन), ऋचा घोष (6 रन), राधा यादव (1 रन) बड़ी पारियां नहीं खेल पाईं। ऐसे में लग रहा था कि आरसीबी की टीम हार सकती है। आरसीबी ने 65 रनों पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उनकी हार पक्की लग रही थी। फिर नादिन डि क्लार्क ने शानदार बल्लेाबजी की

उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। वह मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों के सामने डटी रहीं। उन्होंने 44 गेंदों में कुल 63 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल रहे। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीतने के लिए 18 रनों की आवश्यकता थी। नादिन ने इस ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाकर आरसीबी की जीत पक्की कर दी। बाद में अरुंधति रेड्डी ने 25 गेंदों में 20 रन बनाए।

सजीवन सजन ने बनाए 45 रन

मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी, जब अमेलिया केर सिर्फ चार बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद नेट सेवियर भी चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद टीम के लिए जी कमलिनी, निकोला कैरी और सजीवन सजना ने सधी हुई पारियां खेली। इन प्लेयर्स ने टीम को सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया। निकोला ने 29 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे। उनके अलावा सजीवन के बल्ले से 25 गेंदों में कुल 45 रन निकले, जिसमें 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

नादिन डि क्लार्क ने झटके चार विकेट

आरसीबी की टीम के लिए नादिन डी क्लार्क ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट चटकाए। उनके अलावा लौरेन बेल और श्रेयंका पाटिल के खाते में एक-एक विकेट गया। इन प्लेयर्स की वजह से ही मुंबई की बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाईं।

यह भी पढ़ें:

BCCI ने वीवीएस लक्ष्मण से की खास मीटिंग, बैठक के बाद क्या बोले सचिव देवजीत सैकिया?

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब इस टीम ने किया स्क्वाड का ऐलान, 35 साल के खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

Latest Cricket News