बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पाकिस्तान की जमकर खबर ली। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला पहले तो लगा कि शान मसूद ने ठीक किया है, लेकिन नजमुल हुसैन शांतो ने शानदार सैकड़ा जड़कर विरोधी टीम को शांत कर दिया। एक वक्त संकट में नजर आ रही बांग्लादेशी टीम को उन्होंने मुश्किल से निकालकर एक ठीकठाक स्थिति में पहुंचा दिया है। बांग्लादेश ने 200 से अधिक रन बना लिए हैं।
शांतो ने 130 बॉल पर बनाए 101 रन
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शान मसूद ने शुक्रवार सुबह टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दो विकेट पाकिस्तान के जल्दी गिर गए थे। जब टीम का स्कोर केवल 31 रन था, तब तक दो विकेट गिर चुके थे। इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक ने मोर्चा संभाला। शांतो ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपना एक और टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने 130 बॉल पर 101 रन बनाए और शतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौक और दो छक्के आए।
पाकिस्तान के खिलाफ शांतो की पहली सेंचुरी
नजमुल हुसैन शांतो का पाकिस्तान के खिलाफ ये पहला टेस्ट शतक है, इससे पहले वे शतक तो दूर की बात है, अर्धशतक तक नहीं लगा पाए थे, लेकिन आज उन्होंने सेंचुरी ठोक ही दी। शांतो ने अपने करियर में अब तक 39 मैच खेलकर दो हजार से अधिक रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी ओर मोमिनुल हक ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने कप्तान के साथ मिलकर 150 से अधिक रनों की साझेदारी की। उन्होंने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और अभी नाबाद हैं।
सीरीज के दौरान खेले जाने हैं दो टेस्ट मुकाबले
सीरीज में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। अभी तो पहला ही टेस्ट चल रहा है और इसका अभी पहला दिन है। इस मुकाबले में अभी वक्त बचा हुआ है, लेकिन बांग्लादेश ने 200 से अधिक रन बनाकर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है। अब बचे हुए बैटर और कितने रन बनााते हैं, इसके बाद पाकिस्तानी टीम कैसी बल्लेबाजी करती है, ये देखना दिलचस्प होगा। सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है, इसलिए ये और भी ज्यादा अहम हो जाती है। फिलहाल पाकिस्तानी टीम डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में बांग्लादेश से आगे चल रही है।
यह भी पढ़ें
DC vs KKR: कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच, प्लेऑफ की रेस के लिए डू ऑर डाई मुकाबला
BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी हुए आगबबूला, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छोड़ दिया लड्डू कैच
Latest Cricket News