1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, लंबे समय के बाद इन प्लेयर्स की हुई वापसी

टी-20 सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, लंबे समय के बाद इन प्लेयर्स की हुई वापसी

नीदरलैंड्स की टीम 30 अगस्त से बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए उन्होंने 15 प्लेयर्स के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

Scott Edwards- India TV Hindi
Image Source : GETTY स्कॉट एडवर्ड्स

एशिया कप 2025 से पहले बांग्लादेश की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए नीदरलैंड्स ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। स्कॉट एडवर्ड्स बांग्लादेश के खिलाफ इस टी-20 सीरीज में नीदरलैंड्स की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा टीम में लंबे समय के बाद फ्रेड क्लासेन और टॉम प्रिंगल की वापसी हुई है। वहीं रयान क्लीन, शारिज अहमद भी जगह बनाने में कामयाब रहे।

BPL में खेल चुके हैं नीदरलैंड्स के खिलाड़ी

नीदरलैंड्स की टीम के पास इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका होगा। दरअसल स्क्वॉड में मौजूद कुछ खिलाड़ियों के पास बांग्लादेश में खेलने का अनुभव है, उन्होंने पिछले साल बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में हिस्सा लिया था। ऐसे में उन्हें वहां की पिच और परिस्थितियों के बारे में काफी जानकारी है। वहीं नीदरलैंड्स के कोच रेयान कुक इससे पहले बांग्लादेश की टीम के साथ काम कर चुके हैं। वह कई सालों तक टीम के फील्डिंग कोच रहे हैं।

दो अनुभवी ऑलराउंडर्स को नहीं मिली टीम में जगह

नीदरलैंड्स की टीम अनुभवी ऑलराउंडर बास डी लीडे और रूलोफ वैन डेर मरवे के बिना इस सीरीज में खेलेगी। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया था। इनके अलावा बल्लेबाज माइकल लेविट, जैक लायन-कैशेट और हिडे ओवरडिक जैसे खिलाड़ी भी बांग्लादेश के खिलाफ इस टी20 टीम में मौजूद नहीं हैं। टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त बांग्लादेश के खिलाफ इस टी20 टीम में हैं।

30 अगस्त से होगी टी-20 सीरीज की शुरुआत

बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच पहला टी-20 मैच 30 अगस्त को खेला जाएगा। जिसके बाद अगला मैच 1 सितंबर को होगा। सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले का आयोजन 3 सितंबर किया जाएगा और तीनों ही मैच सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए नीदरलैंड्स की टीम 26 अगस्त को बांग्लादेश पहुंच सकती है।

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए नीदरलैंड्स का स्क्वॉड

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), नूह क्रॉस, मैक्स ओ’डोड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामानुरु, साकिब जुल्फिकार, रयान क्लेन, काइल क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, शारिज अहमद, बेन फ्लेचर, डेनियल डोरम

यह भी पढ़ें

मोहम्मद रिजवान ने थामा विदेशी टीम का हाथ, पहली बार बने इस लीग का हिस्सा

टी20 में इस खिलाड़ी ने तोड़ा महारिकॉर्ड, बतौर कप्तान लिस्ट में पहुंचा नंबर-1 पोजीशन पर

Latest Cricket News