Mohammd Rizwan: हाल ही में PCB ने एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड का ऐलान किया, जिसमें बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली। इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब मोहम्मद रिजवान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला किया है। वह इस सीजन सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। रिजवान पहली बार इस लीग में खेलते हुए दिखेंगे।
मोहम्मद रिजवान को फजलहक फारूखी की जगह टीम में किया गया शामिल
CPL 2025 में मोहम्मद रिजवान को फजलहक फारूखी की जगह टीम में शामिल किया गया है। फारूखी एशिया कप और पाकिस्तान UAE के साथ खेले जाने वाली ट्राई सीरीज के लिए अब अफगानिस्तान की टीम के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में उन्होंने इस लीग से बाहर होने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि रिजवान 21 अगस्त को बारबडोस रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के साथ जुड़ पाएंगे या नहीं।
कई पाकिस्तानी खिलाड़ी इस सीजन खेल रहे हैं CPL
आपको बता दें कि रिजवान से पहले उसामा मीर ने CPL 2025 में एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के साथ करार किया था। पैट्रियट्स की टीम में पहले से ही दो पाकिस्तानी खिलाड़ी मौजूद हैं। उनके पास टीम में तेज गेंदबाज नसीम शाह और अब्बास अफरीदी हैं। इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर और सलमान इरशाद भी इस साल CPL में खेल रहे हैं। पैट्रियट्स की टीम CPL की सफल टीमों में से एक है। उन्होंने 2017 और 2021 में CPL का खिताब अपने नाम किया था।
CPL 2025 में पैट्रियट्स की टीम का प्रदर्शन रहा है बेहद खराब
जेसन होल्डर की कप्तानी में CPL 2025 में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। इस सीजन टीम ने अभियान की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की थी। लेकिन उसके बाद उन्हें अगले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। उनकी टीम 4 मैचों में एक जीत और तीन हार के बाद 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें
टी20 में इस खिलाड़ी ने तोड़ा महारिकॉर्ड, बतौर कप्तान लिस्ट में पहुंचा नंबर-1 पोजीशन पर
AUS vs SA: डेब्यू मैच में इस खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन पर उठे सवाल, ICC ने 14 दिन का दिया समय