एशिया कप 2025 से पहले बांग्लादेश की टीम नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। ताकी उसकी सही तैयारी हो सके। इस सीरीज के लिए नीदरलैंड्स की टीम ने स्क्वाड का ऐलान पहले ही कर दिया था। टीम की कप्तानी स्कॉट एडवर्ड्स को सौंपी गई थी। लेकिन चोटिल प्लेयर्स के बाहर होने के बाद नीदरलैंड्स को स्क्वाड में बदलाव करने पड़े हैं।
2 चोटिल प्लेयर्स हुए बाहर टी20 सीरीज से बाहर
रयान क्लेन और फ्रेड क्लासेन के चोटिल होने की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। वहीं साकिब जुल्फिकार ने व्यक्तिगत कारणों से नाम वापस ले लिया था। अब इन 3 प्लेयर्स की जगह टीम में तेज गेंदबाज सेबेस्टियन ब्राट और ऑलराउंडर सिकंदर जुल्फिकार की वापसी हुई है। 17 साल के युवा खिलाड़ी सेड्रिक डी लांगे को पहली बार स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है।
सेड्रिक डी लांगे ने घरेलू क्रिकेट में किया दमदार प्रदर्शन
सेड्रिक डी लांगे ने अंडर-19 के साथ-साथ अपने क्लब के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह नीदरलैंड्स में 20 अगस्त को समाप्त हई घरेलू टी20 सरीज में वह दमदार खेल दिखा रहे थे। अब सेलेक्टर्स ने उन्हें अच्छे खेल का इनाम दिया है। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि किसी युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल करना हमेशा रोमांचक होता है। सेड्रिक ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और उन्होंने खुद को इस टीम में शामिल होने का हकदार बनाया है।
सेबेस्टियन ब्राट को चार साल बाद मिली T20I में जगह
सेबेस्टियन ब्राट ने नीदरलैंड्स की टीम के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2021 में खेला था। उन्होंने कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। वहीं सिकंदर जुल्फिकार ने भी अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2019 में खेला था। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा कि सेबेस्टियन ब्रैट का टीम में वापस स्वागत करना भी बहुत अच्छा है। और हम उनके अनुभव को टीम में वापस देखने के लिए उत्सुक हैं। सिकंदर पहले भी हमारी नेशनल टीम के अहम सदस्य रहे हैं और मुझे उन्हें फिर से टीम में देखकर खुशी हो रही है।
बांग्लादेश टी20 मैचों के लिए नीदरलैंड्स की टीम
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), नोआ क्रोज, मैक्स ओ'डॉड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामनुरु, सिकंदर जुल्फिकार, सेड्रिक डी लांगे, काइल क्लेन, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, शारिज़ अहमद, बेन फ्लेचर, डैनियल डोरम, सेबेस्टियन ब्राट, टिम प्रिंगल
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान के जिस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी, PCB ने उसी की कर दी छुट्टी
The Hundred: इस टीम ने सीधे फाइनल में मारी एंट्री, Points Table में पहले नंबर पर रहना पक्का
Latest Cricket News