1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने किया अपनी स्क्वाड का ऐलान, अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली जगह

वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने किया अपनी स्क्वाड का ऐलान, अनकैप्ड खिलाड़ी को मिली जगह

ODI World Cup: भारत की मेजबानी में 30 सितंबर से शुरू होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने भी अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन संभालते हुए नजर आएंगी।

New Zealand Womens Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत में 30 सितंबर से शुरू होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप को लेकर अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। कीवी टीम ने साल 2024 में हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया था तो वहीं अब उनकी नजरें वनडे वर्ल्ड कप में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने पर होगी। आगामी मेगा टूर्नामेंट में जहां कीवी टीम की मेजबानी सोफी डिवाइन के कंधों पर रहने वाली है तो वहीं स्क्वाड में कुछ ऐसे प्लेयर्स को भी जगह मिली है जो पहली बार वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगी।

22 साल की फ्लोरा डेवोनशायर को मिली, फ्लोरा जोंस को नहीं चुना गया

महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए घोषित की गई न्यूजीलैंड स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें 22 साल की बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज फ्लोरा डेवोनशायर को शामिल किया गया है जिन्होंने अब तक वनडे फॉर्मेट में एक भी मुकाबला नहीं खेला है। वहीं कीवी टीम की टी20 वर्ल्ड कप विजेता स्क्वाड का हिस्सा रहने वाली फ्लोरा जोंस को आगामी मेगा इवेंट में नहीं चुना जाना एक काफी बड़ा फैसला माना जा रहा है। इसके अलावा पॉली इंग्लिस, बेला जेम्स और ब्री इलिंग तीन ऐसी खिलाड़ी हैं जिनको अभी वनडे फॉर्मेट में खेलने का अधिक अनुभव हासिल नहीं है।

कीवी महिला टीम के हेड कोच बेन सॉयर ने फ्लोरा को नहीं चुने जाने को लेकर दिए अपने बयान में कहा कि जब आपके पास एक ही स्थान के लिए कई प्लेयर्स का विकल्प मौजूद हो तो ऐसे में आपके लिए फैसला लेना आसान नहीं होता है और हमें चयन के दौरान कुछ कठिन फैसले लेने पड़े। ऐसा ही कुछ हमें फ्लोरा और फ्रेन के बीच देखने को मिला।

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए न्यूजीलैंड टीम का स्क्वाड

सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंग्लिस, बेला जेम्स, जेस केर, अमेलिया केर, रोजमेरी मैयर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहु।

ऑस्ट्रेलिया से होगा पहला मुकाबला

आगामी महिला वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम को अपना पहला मुकाबला एक अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेलेगी। वहीं कीवी टीम 13 सितंबर को यूएई के लिए रवाना होगी जहां पर वर्ल्ड कप की तैयारी करेगी जिसमें उसे इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 2 प्रैक्टिस मैच भी खेलने का मौका मिलेगा और इसके बाद वह भारत के लिए वहां से रवाना होगी।

ये भी पढ़ें

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, पहले ही मैच में हांगकांग को दी करारी मात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आईसीसी का बड़ा प्लान, ये तारीखें आई सामने

Latest Cricket News