1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के होम शेड्यूल का हुआ ऐलान, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया सहित इन चार बड़े देशों के खिलाफ खेलेगी सीरीज

न्यूजीलैंड के होम शेड्यूल का हुआ ऐलान, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया सहित इन चार बड़े देशों के खिलाफ खेलेगी सीरीज

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने होम शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जिसमें कीवी टीम इस बार अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ सीरीज खेलेगी।

New Zealand Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : GETTY न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने होम शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जिसमें कीवी टीम अपने घर पर साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड की टीम घर पर इस साल अक्टूबर महीने में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत एक अक्टूबर से होगी। अगले साल होने टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए कीवी टीम अपने आगामी होम सीजन में कुल 16 टी20 मैच खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से खेलेगी सीरीज

कीवी टीम अपने होम सीजन की शुरुआत एक अक्टूबर से करेगी जिसमें उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंचेगी और दोनों के बीच पहले 18 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद 26 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। वेस्टइंडीज की टीम भी इस साल के आखिर में न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंचेगी और वह मेजबान टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत टी20 सीरीज के साथ होगी, जबकि आखिर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। साल 2026 के मार्च महीने में न्यूजीलैंड की टीम अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

यहां पर देखिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का साल 2025-26 का पूरा होम शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया टीम का न्यूजीलैंड दौरा

  • पहला टी20 मैच - एक अक्टूबर, बे ओवल
  • दूसरा टी20 मैच - 3 अक्टूबर, बे ओवल
  • तीसरा टी20 मैच - 4 अक्टूबर, बे ओवल

इंग्लैंड टीम का न्यूजीलैंड दौरा

  • पहला टी20 मैच - 18 अक्टूबर, हेगली ओवल
  • दूसरा टी20 मैच - 20 अक्टूबर, हेगली ओवल
  • तीसरा टी20 मैच - 23 अक्टूबर, ईडन पार्क
  • पहला वनडे मैच - 26 अक्टूबर, बे ओवल
  • दूसरा वनडे मैच - 29 अक्टूबर, सैडन पार्क
  • तीसरा वनडे मैच - एक नवंबर, स्काई स्टेडियम

वेस्टइंडीज टीम का न्यूजीलैंड दौरा

  • पहला टी20 मैच - 5 नवंबर, ईडन पार्क
  • दूसरा टी20 मैच - 6 नवंबर, ईडन पार्क
  • तीसरा टी20 मैच - 9 नवंबर, सैक्सटन ओवल
  • चौथा टी20 मैच - 10 नवंबर, सैक्सटन ओवल
  • पांचवां टी20 मैच - 13 नवंबर, ओटागो ओवल
  • पहला वनडे मैच - 16 नवंबर, हेगली ओवल
  • दूसरा वनडे मैच - 19 नवंबर, मैक्लीन पार्क
  • तीसरा वनडे मैच - 22 नवंबर, सैडन पार्क
  • पहला टेस्ट मैच - 2 से 6 दिसंबर तक, हेगली ओवल
  • दूसरा टेस्ट मैच - 10 से 14 दिसंबर तक, बेसिन रिजर्व
  • तीसरा टेस्ट मैच - 18 से 22 दिसंबर तक, बे ओवल

साउथ अफ्रीका का न्यूजीलैंड दौरा 2026

  • पहला टी20 मैच - 15 मार्च, बे ओवल
  • दूसरा टी20 मैच - 17 मार्च, सैडन पार्क
  • तीसरा टी20 मैच - 20 मार्च, सैडन पार्क
  • चौथा टी20 मैच - 22 मार्च, स्काई स्टेडियम
  • पांचवां टी20 मैच - 25 मार्च, हेगली ओवल

ये भी पढ़ें

सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा ध्वस्त, जो रूट इसी सीरीज में कर देंगे काम तमाम!

IND vs ENG: तो क्या ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए साबित हुए अनलकी प्लेयर?

Latest Cricket News