A
Hindi News खेल क्रिकेट वनडे और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली पहली बार जगह

वनडे और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली पहली बार जगह

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर सबसे पहले वनडे मैच खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा।

New Zealand Squad- India TV Hindi Image Source : PTI न्यूजीलैंड स्क्वॉड

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ आगामी दौरे के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड का भारत दौरा 11 जनवरी से शुरू होगा। इस दौरे पर पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस वनडे और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर लेनॉक्स को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है।

माइकल ब्रेसवेल करेंगे वनडे टीम की कप्तानी

काइल जैमीसन और मिचेल सेंटनर एक बार फिर न्यूजीलैंड के लिए खेलते नजर आएंगे, इन दोनों खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। जैमीसन को वनडे और T20 दोनों सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। वहीं सेंटनर को सिर्फ T20 टीम में शामिल किया गया है। वह ग्रोइन इंजरी की वजह से काफी समय से न्यूजीलैंड की टीम से बाहर चल रहे हैं। सेंटनर की गैरमौजूदगी में माइकल ब्रेसवेल वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे, और उनके साथ डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, विल यंग और हेनरी निकोल्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं केन विलियमसन

इसके अलावा केन विलियमसन भी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। दरअसल SA20 की वजह से केन विलियमसन वनडे सीरीज में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह उस वक्त SA20 में खेलेंगे। मिच हे वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि डेवोन कॉनवे T20I में विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे।

न्यूजीलैंड का वनडे स्क्वॉड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग

न्यूजीलैंड का टी20 स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवोन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी

यह भी पढ़ें:

SA20 के चौथे सीजन के आगाज से पहले सभी टीमों ने जारी किए अपडेटेड स्क्वॉड, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

बड़ी खबर! एक साथ 2 खिलाड़ियों ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान

Latest Cricket News