1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराया, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी मिला फायदा

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराया, डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में भी मिला फायदा

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच जीत लिया है। इसके साथ ही टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की है। टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भी पीसीटी का फायदा हुआ है।

new zealand cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने जीत लिया है। इसके साथ ही टीम ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड को इस जीत के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भी फायदा मिला है। वैसे ये टेस्ट बेन स्टोक्स के लिए भी याद रखा जाएगा, ​जिनका ये आखिरी इंटरनेशनल मैच था। सीरीज के बीच में ही स्टोक्स ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से दी मात

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को तीसरे और आखिरी टेस्ट में 160 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। न्यूजीलैंड की टीम जब मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसने 438 रन बना दिए। इसमें सलामी बल्लेबाज और कप्तान टॉम लैथम के अलावा डेवोन कॉन्वे ने भी शतक लगाया था। इसके जवाब में इंग्लैंड क्रिकेट टीम अपनी पहली पारी में केवल 354 रन भी बना सकी। इंग्लैंड की ओर से ओपनर बेन डकेट ने सेंचुरी लगाई थी। 

बेन स्टोक्स ने अपने आखिरी मैच में बनाए केवल 30 ही रन

पहली ही पारी के आधार पर न्यूजीलैंड ने बढ़त बना ली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 288 रन बनाए। इंग्लैंड के सामने एक बड़ा लक्ष्य था। लेकिन इंग्लैंड दूसरी पारी में 212 रन ही बना सकी। मैच पांचवें दिन दूसरे सेशन तक चला। दूसरी पारी में केवल जेमी स्मिथ ही कुछ ठीक बल्लेबाजी कर पाए। उन्होंने 91 बॉल पर 60 रन बनाए। लेकिन उनके आउट होते ही बाकी बल्लेबाज भी थोड़ी ही देर में पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का ये आखिरी मैच था। आखिरी मैच की आखिरी पारी में वे ओपनिंग के लिए आए। इस दौरन उन्होंने 20 बॉल पर 30 रनों की पारी खेली। 

डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में न्यूजीलैंड का पीसीटी बढ़ा, इंग्लैंड को नुकसान

इस जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में तो कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन न्यूजीलैंड का पीसीटी जरूर बढ़ गया है और इंग्लैंड की पीसीटी कम हुई है। न्यूजीलैंड का पीसीटी इस मैच से पहले तक 66.67 का था, जो अब बढ़कर 72.22 का हो गया है। टीम अभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अंक तालिक में तीसरे नंबर पर है। बात इंग्लैंड की करें तो इस मैच से पहले उसका पीसीटी 26.39 का था, जो अब घटकर 24.36 का हो गया है। इंग्लैंड टीम अंक तालिका में नंबर सात पर चल रही है। 

यह भी पढ़ें 

जो रूट 5 साल बाद हुए रन आउट, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में नहीं बने रन

आयरलैंड से हार के बाद टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान, अब टॉप की कुर्सी पर भी खतरा

Latest Cricket News