A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच से एक दिन पहले ही टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर

मैच से एक दिन पहले ही टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए झटका देने वाली खबर आई है। न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज को चोट लग गई है और वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

kyle jamieson- India TV Hindi
Image Source : GETTY काइल जैमीसन

NZ vs ENG: न्यूजीलैंड को हाल ही में अपने घर में T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 3 मैचों की T20I सीरीज में 1-0 से मात दी। अब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ODI सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच से पहले मेजबान कीवी टीम को तगड़ा झटका लगा है। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें 24 अक्टूबर को बे ओवल में अभ्यास सत्र के दौरान पीठ के बाएं हिस्से में अकड़न महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें सीरीज से बाहर करने का फैसला लिया गया। 30 साल के जैमीसन अब क्राइस्टचर्च लौटेंगे, जहां उनकी चोट का स्कैन किया जाएगा। टीम मैनेजमेंट का लक्ष्य है कि वे नवंबर में होने वाले वेस्टइंडीज दौरे से पहले पूरी तरह फिट हो जाएं।

वेस्टइंडीज दौरे पर फोकस

मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने बताया कि जैमीसन को टीम से बाहर करने का निर्णय एहतियात के तौर पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि काइल को आज गेंदबाजी के बाद साइड में हल्की अकड़न महसूस हुई और हम इस समय कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे। हमने सोचा कि उनके लिए इस ODI सीरीज से बाहर रहना बेहतर होगा ताकि वे वेस्टइंडीज दौरे के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें, जो 5 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होगा।

बे ओवल में खेला जाएगा पहला ODI

वॉल्टर ने यह भी बताया कि जैमीसन के स्थान पर टीम में कौन शामिल होगा, इसका ऐलान फोर्ड ट्रॉफी ODI टूर्नामेंट के पहले राउंड के पूरा होने के बाद किया जाएगा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज का आगाज रविवार से बे ओवल, टौरंगा में होगा। काइल जैमीसन की गैरमौजूदगी न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक बड़ी चिंता है, क्योंकि वे टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में से एक हैं। अब टीम को उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी पर निर्भर रहना होगा, जो इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बड़ी जिम्मेदारी निभा सके।

इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, कहा - जल्द ढूंढना होगा उन्हें अपना फॉर्म

IND vs AUS: सिडनी की पिच पर क्या बल्लेबाजों का दिखेगा कमाल या गेंदबाज रहेंगे हावी? जानें क्या कहती है Pitch रिपोर्ट

Latest Cricket News