1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका, अब इस अहम सदस्य ने लिया साथ छोड़ने का फैसला

न्यूजीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका, अब इस अहम सदस्य ने लिया साथ छोड़ने का फैसला

न्यूजीलैंड टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने 7 साल के बाद टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया है, जिसमें इस महीने के आखिर में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिसके बाद स्टीड ने अनुबंध नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है।

Gary Stead- India TV Hindi
Image Source : GETTY गैरी स्टीड

न्यूजीलैंड टीम को आगामी इंटरनेशनल क्रिकेट सीजन की शुरुआत होने से पहले एक बड़ा झटका लगा है जिसमें पिछले 7 साल से टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी को संभाल रहे गैरी स्टीड ने अपने पद को छोड़ने का फैसला लिया है। कीवी टीम के हेड कोच स्टीड का जून महीने के आखिर में अनुबंध खत्म हो रहा है और उन्होंने इसे आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। स्टीड ने पहले ही इस बात की जानकारी दी थी कि वह लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में हेड कोच की भूमिका को छोड़ देंगे लेकिन कीवी टीम की नई पॉलिसी सामने आने के बाद स्टीड ने अब अनुबंध खत्म होने के साथ इस जिम्मेदारी को छोड़ने का मन बना लिया है।

गैरी स्टीड के कार्यकाल में कीवी टीम का प्रदर्शन रहा शानदार

कीवी टीम के हेड कोच गैरी स्टीड पिछले 7 साल से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं, जिसमें उनके कार्यकाल में टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। कीवी टीम ने स्टीड के कार्यकाल में जहां साल 2021 में उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब को अपने नाम किया तो वहीं इसके बाद उन्हीं के कार्यकाल में कीवी टीम ने साल 2024 में हुए भारत के दौरे पर खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने में भी कामयाबी हासिल की। स्टीड ने बतौर हेड कोच इस पद को छोड़ने के अपने फैसले के साथ कहा कि पिछले सात सालों में काफी सारे प्रतिभाशाली प्लेयर्स के साथ  मुझे काम करने का मौका मिला जो अपने देश, एक-दूसरे और फैंस के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मैदान पर प्रदर्शन करने उतरे। तीनों फॉर्मेट में हमने इस दौरान काफी शानदार प्रदर्शन किया।

कीवी बोर्ड तीनों फॉर्मेट में एक हेड कोच चाहता है

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी नई पॉलिसी में तीनों फॉर्मेट में एक हेड कोच को नियुक्त करने के विकल्प को चुना है, जिसके बाद ही गैरी स्टीड ने इस भूमिका को छोड़ने का फैसला लिया। गैरी स्टीड पहले टेस्ट फॉर्मेट में अपनी भूमिका को जारी रखना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने कीवी बोर्ड की नई पॉलिसी को देखे हुए ऐसा फैसला लिया। न्यूजीलैंड टीम को अपनी अगली सीरीज जिम्बाब्वे के दौरे पर जुलाई महीने में खेलनी है जो त्रिकोणीय टी20 सीरीज होगी जिसमें तीसरी टीम साउथ अफ्रीका की है।

ये भी पढ़ें

साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप जीतकर रच दिया इतिहास, इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा कारनामा

युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में नहीं तोड़ना चाहेगा कोई प्लेयर

Latest Cricket News