1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में नहीं तोड़ना चाहेगा कोई प्लेयर

युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में नहीं तोड़ना चाहेगा कोई प्लेयर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 04, 2025 04:42 pm IST,  Updated : Jun 04, 2025 04:42 pm IST

RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 सीजन के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से मात देने के साथ खिताब को पहली बार अपने नाम किया। वहीं इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को मिली हार के साथ युजवेंद्र चहल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

Yuzvendra Chahal- India TV Hindi
युजवेंद्र चहल Image Source : GETTY

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का अंत 3 जून को फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को मिली जीत के साथ हो गया। पंजाब किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच में पूरी तरह से आरसीबी टीम का दबदबा देखने को मिला जिसमें अंत में उन्होंने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। पंजाब किंग्स को भी अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार था लेकिन वह अब और बढ़ गया है। वहीं फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स टीम की तरफ से खेल रहे युजवेंद्र चहल के नाम पर एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो कोई भी प्लेयर कभी तोड़ना नहीं चाहेगा।

चहल ने जब भी खेला आईपीएल फाइनल टीम को मिली हार

युजवेंद्र चहल के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा जिसमें उन्हें कुछ मैचों में फिटनेस की समस्या के चलते बाहर भी रहना पड़ा था। वहीं चहल के नाम अब आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जो कोई भी प्लेयर कभी तोड़ने का प्रयास नहीं करेगा। युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने कुल तीन बार अलग-अलग टीमों से फाइनल मुकाबला खेला है और सभी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। चहल ने साल 2016 के आईपीएल सीजन में आरसीबी की तरफ से फाइनल मैच खेला था और उसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं इसके बाद साल 2022 का आईपीएल सीजन युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेला जिसमें भी हार मिली। अब आईपीएल 2025 के सीजन में जब चहल पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे थे तो उनकी टीम ने फाइनल में अपनी जगह को तो पक्का किया लेकिन वहां भी हार का सामना करना पड़ा।

चहल ने इस सीजन हासिल किए कुल 16 विकेट

आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने कुल 14 मैच खेले जिसमें वह 26.87 के औसत से कुल 16 विकेट लेने में कामयाब रहे। चहल ने इस सीजन हैट्रिक लेने का भी कारनामा किया, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 28 रन देकर 4 विकेट था। चहल ने फाइनल मैच में एक विकेट हासिल किया जिसके साथ ही वह भारत में टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में पीयूष चावला के साथ अब संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें

अब कब क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे विराट कोहली, नोट कीजिए ये तारीख

आईपीएल में घटिया प्रदर्शन के बाद इस खिलाड़ी को झटका, इंटरनेशनल टीम से भी हो गई छुट्टी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल