1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित-विराट के बिना आसान नहीं होगा न्यूजीलैंड दौरा, WTC फाइनल पर राहुल द्रविड़ ने की बड़ी भविष्यवाणी

रोहित-विराट के बिना आसान नहीं होगा न्यूजीलैंड दौरा, WTC फाइनल पर राहुल द्रविड़ ने की बड़ी भविष्यवाणी

टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में पहुंचेगी या नहीं? राहुल द्रविड़ ने इसको लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि भारत के लिए WTC फाइनल में जगह बनाना आसान नहीं होगा।

Rohit Sharma & Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : AFP रोहित शर्मा & विराट कोहली

टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेल रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को यहां से लगभग हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि टीम इंडिया के लिए WTC के इस चक्र में फाइनल में पहुंचना आसान नहीं होगा। भारतीय टीम इस वक्त WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। द्रविड़ का मानना है कि टीम इंडिया अगर यहां से फाइनल में पहुंच जाती है तो यह शानदार उपलब्धि होगी।

WTC फाइनल की रेस में भारत अभी थोड़ा पीछे है-  राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ ने ETPL टूर्नामेंट के दौरान जियोस्‍टार से बातचीत में कहा कि मुझे उम्‍मीद है कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचे। अगर भारत यहां से डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के लिए क्‍वालीफाई करेगा तो बहुत अच्‍छी बात होगी। भारत थोड़ा पीछे है, लेकिन टीम के पास जिस तरह के खिलाड़ी हैं, आप किसी भी समय उन्‍हें कमजोर नहीं मान सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ उनकी शुरुआत अच्‍छी रही, तो यह पहला अच्‍छा कदम है। उम्मीद है कि टीम इंडिया दूसरे टेस्ट में भी श्रीलंका को हराएगी। भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रनों से हराया था

भारत को रोहित, विराट, रहाणे जैसे प्लेयर्स की कमी महसूस होगी

भारत को अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है। इस दौरे पर टीम इंडिया दो टेस्ट मैच खेलेगी। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच पांच टी20 और इतने ही वनडे मैच भी खेले जाएंगे। इस दौरे को लेकर भी राहुल द्रविड़ ने कुछ बातें कही है। द्रविड़ ने कहा है कि विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे प्लेयर्स की कमी न्यूजीलैंड में महसूस होगी। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके घरेलू मैदानों पर खेलना हमेशा एक चुनौती होता है। न्यूजीलैंड की टीम कड़ी चुनौती पेश करती है। भारत के कई युवा खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों में नहीं खेला है इसलिए यह बड़ी चुनौती होगी।

पूर्व हेड कोच ने आगे कहा कि उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी इस दौरे के लिए पूरी तरह फिट रहेंगे। लेकिन हमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी। भारत ने पिछली बार जब न्यूजीलैंड का दौरा किया था तब ये खिलाड़ी टीम में थे। इसलिए यह सीरीज दिलचस्प होगी। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि यहां तक ​​कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज भी आसान नहीं होंगे क्योंकि उनकी टीम में भी ऐसे खिलाड़ी होंगे जो जनवरी में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे।

यह भी पढ़ें

भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट में आईसीसी सख्त, अब एक और खिलाड़ी को लगाई फटकार

ईस्ट जोन की टीम पहुंची दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में, 31 साल के खिलाड़ी का जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन

Latest Cricket News