1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईस्ट जोन की टीम पहुंची दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में, 31 साल के खिलाड़ी का जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन

ईस्ट जोन की टीम पहुंची दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में, 31 साल के खिलाड़ी का जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 25, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 03:40 pm IST

दलीप ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ईस्ट जोन की टीम को बड़ी जीत मिली है। इस जीत के साथ ही ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम अब सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है।

Shahbaz Ahmed- India TV Hindi
शाहबाज अहमद Image Source : AP

दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला गया। इस मैच में ईस्ट जोन की टीम ने पारी और 210 रन के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही ईस्ट जोन सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। ईस्ट जोन की इस जीत में 31 साल के शाहबाज अहमद की भूमिका अहम रही। उन्होंने बल्लेबाजी में एक बड़ा शतक लगाया। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 4 विकेट लिए। इस जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

वैभव और ईशान नहीं खेल पाए बड़ी पारी

मुकाबले की बात करें तो ईस्ट जोन की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। वहां वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी जिनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी वो दोनों इस मैच में फ्लॉप रहे। वैभव 6 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ईशान किशन ने 9 बॉल में सिर्फ 4 रन बनाए। ईस्ट जोन के लिए इस पारी में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया। उनके शतकीय पारी के बदौलत उनकी टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

सुदीप कुमार और  शाहबाज अहमद ने लगाया शतक

ईस्ट जॉन के लिए सुदीप कुमार घारामी और शाहबाज अहमद ने शानदार शतक लगाया। सुदीप कुमार ने 185 गेंदों में 146 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 25 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं शाहबाज अहमद ने 244 बॉल पर 167 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके और 4 छक्का लगाया। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 55 रन का योगदान दिया। इन पारियों के बदौलत ईस्ट जोन की 467 रन बनाने में कामयाब रही।

वैभव ने दूसरी पारी में झटके 4 विकेट, नॉर्थ ईस्ट के बल्लेबाज ने टेके घुटने

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में सिर्फ 111 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद ईस्ट जोन ने उन्हें फॉलो ऑन दिया। दूसरी पारी में नॉर्थ ईस्ट के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। इस पारी में पूरी टीम सिर्फ 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फेरोइजम जोतिन टीम के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 39 रन का योगदान दिया। ईस्ट जोन की तरफ से दूसरी पारी में अनुकूल रॉय ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 3 ओवर गेंदबाजी की और वहां दो विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें 

WTC Points Table में मचेगा तहलका, टीम इंडिया के जीतते ही होगा भयंकर उलटफेर

भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट में आईसीसी सख्त, अब एक और खिलाड़ी को लगाई फटकार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल