1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ​बैटिंग में फ्लॉप, बॉलिंग में हिट, 4 बॉल में 2 विकेट झटक बरपाया कहर

वैभव सूर्यवंशी ​बैटिंग में फ्लॉप, बॉलिंग में हिट, 4 बॉल में 2 विकेट झटक बरपाया कहर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 25, 2026 12:10 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 12:31 pm IST

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तो ईस्ट जोन के लिए ​दलीप ट्रॉफी में नहीं चला, लेकिन चार बॉल पर दो विकेट लेकर उन्होंने बॉलिंग में जरूर कमाल दिखा दिया।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AFP

वैभव सूर्यवंशी मैदान में उतरे, ओपनिंग के लिए आए, लेकिन सस्ते में आउट होकर वापस चले गए। उन्होंने अपनी बैटिंग से तो निराश किया, लेकिन जब उन्हें गेंदबाजी सौंपी गई तो कमाल कर दिया। उन्होंने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए केवल चार बॉल पर दो विकेट लेकर हंगामा सा मचा दिया। ये काम उन्होंने दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में किया, जो इस वक्त खेल जा रहा है। हालांकि उनकी खराब खेल के बाद भी वैभव सूर्यवंशी जिस टीम के लिए खेल रहे हैं, वो जीतती हुई नजर आ रही है। 

​​दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच मुकाबला

​दलीप ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। इसमें ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीमें आमने सामने हैं। ईस्ट जोन की टीम पहले बैटिंग के लिए उतरी। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी पारी का आगाज करने के लिए उतरे। उम्मीद की जा रही थी कि वे एक लंबी पारी खेलेंगे, लेकिन वे नाकाम रहे। वैभव छह बॉल पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। ये आठ रन उन्होंने दो चौकों से बनाए, यानी एक भी रन उन्होंने दौड़कर नहीं लिया। हालंकि इसके बाद भी ईस्ट जोन की टीम ने 467 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा ​कर दिया। सुदीप कुमार ने जहां 146 रनों की जबरदस्त पारी खेली, वहीं शहबाज अहमद ने भी 167 रन ठोक दिए। 

वैभव ने चार बॉल पर ले लिए दो विकेट

इसके बाद नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो पहली पारी में केवल 111 रन ही बना सकी। इसके बाद टीम को फॉलोआन का सामना करना पड़ा। टीम दूसरी पारी में भी संकट से जूझ रही है। इस बीच दूसरी पारी में कप्तान ईशान किशन ने वैभव को गेंद सौंप दी। इसके बाद बैक टू बैक चार बॉल पर उन्होंने दो विकेट ले लिए। वैभव ने किशन लिंगदोह और इमलीवती लेमटूर को अपना शिकार बनाया। उन्होंने तीन ओवर की गेंदबाजी में केवल 11 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। 

ईस्ट जोन की जीत पक्की, वैभव को मिलेगा एक और मौका

इस बीच ईस्ट जोन की जीत करीब करीब पक्की नजर आ रही है। ये क्वार्टर फाइनल मैच है। यानी यहां से जीतकर ईस्ट जोन की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इसका मतलब ये भी है कि वैभव को अब इस मैच में दूसरी पारी में तो बैटिंग मिलने से रही, लेकिन सेमीफाइनल में पहुंचने से उन्हें एक और मौका मिलेगा। जिसमें उन्हें अपनी बल्लेबाजी से कमाल करना होगा। वैभव की असली ताकत बैटिंग ही है। जिसमें उन्हें सुधार करना होगा। बॉलिंग भी अगर वे करते हैं तो उससे टीम की मदद होगी। 

यह भी पढ़ें 

ऋषभ पंत क्यों नहीं खेल रहे हैं आज का मैच, कौन कर रहा है उनकी जगह कीपिंग

DPL में दिखी वीरेंद्र सहवाग की झलक, बेटे आर्यवीर ने पिता के अंदाज में लगाए शानदार कवर और स्क्वायर ड्राइव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल