A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड ने ओवल टेस्ट को किया 253 रनों से अपने नाम, WTC 2025-27 अंकतालिका की PCT में हुआ बदलाव

न्यूजीलैंड ने ओवल टेस्ट को किया 253 रनों से अपने नाम, WTC 2025-27 अंकतालिका की PCT में हुआ बदलाव

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओवल के स्टेडियम में खेला गया उसे 253 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रहे। वहीं कीवी टीम ने इसी के साथ WTC अंकतालिका में अपने अंकों के प्रतिशत में भी सुधार किया है।

New Zealand Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AFP न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केनिंग्टन ओवल लंदन के मैदान पर खेला गया। इस मुकाबलों को मेहमान कीवी टीम खेल के पांचवें दिन की शुरुआत होने के साथ 253 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ जहां सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है तो वहीं वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में अपने अंकों के प्रतिशत में भी सुधार करने में कामयाब रही। वहीं इंग्लैंड टीम को मुकाबला शुरू होने से पहले 7वें नंबर पर थी वह अभी भी उसी पोजीशन पर बनी हुई है जिसमें उनके अंकों का प्रतिशत यानी PCT में नुकसान हुआ है।

न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर बरकरार, ऑस्ट्रेलिया टॉप पोजीशन पर काबिज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की मौजूदा अंकतालिका को देखा जाए तो उसमें टॉप पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का कब्जा है जिन्होंने इस साइकल में 8 मैच खेलते हुए 7 को जीता है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और उनके अंकों का प्रतिशत 87.50 का है। वहीं दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है जिनके अभी कुल 75 PCT हैं। तीसरे और चौथे नंबर पर श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमों का कब्जा है जिसमें दोनों टीमों के अंकों का प्रतिशत 66.67 का है। बांग्लादेश की टीम ने WTC 2025-27 में अब तक काफी बेहतर प्रदर्शन दिखाया है और वह 5वें नंबर पर मौजूद हैं, जिसमें उनके अंकों के प्रतिशत को लेकर बात की जाए तो वह 58.33 का है।

टीम इंडिया छठे नंबर पर, इंग्लैंड 7वें पर बरकरार

WTC 2025-27 के साइकल की अंकतालिका में भारतीय टीम की स्थिति को लेकर बात की जाए तो उसमें वह अभी छठे नंबर पर हैं। टीम इंडिया ने 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें 4 को जहां वह जीतने में कामयाब रहे तो वहीं चार मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। ऐसे में भारतीय टीम के अंकों का प्रतिशत अभी 48.15 का है। वहीं 7वीं पोजीशन पर इंग्लैंड की टीम है जिनके ओवल टेस्ट मैच में हार के बाद अब 37.38 पीसीटी रह गए हैं। अंकतालिका में अंतिम दो पायदानों पर पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम है।

ये भी पढ़ें

इग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली के साथ दिग्गज गेंदबाज की भी वापसी

श्रीलंकाई खिलाड़ियों के तानों का वैभव सूर्यवंशी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, फाइनल में गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

Latest Cricket News