India vs Australia T20I Series: वनडे के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज का पहला मुकाबला इस वक्त कैनबरा में खेला जा रहा है। सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे, लेकिन पहले मैच का आगाज होने से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। खबर मिली है कि टीम का स्टार खिलाड़ी पहले तीन मैचों से बाहर हो गया है। बाद के बचे हुए दो मैच हो सकता है कि उसे खेलने का मौका मिला जाए।
नितीश कुमार रेड्डी पहले तीन मैचों से बाहर
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानी भारत को अब पहले बल्लेबाजी करनी होगी। टॉस के बाद जब कप्तान सूर्या से भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की गई तो उन्होंने कई खिलाड़ियों के नाम बताए, लेकिन उसमें नितीश कुमार रेड्डी का नाम नहीं था। हालांकि इससे पहले कि ज्यादा अटकलें लगाई जाती और कयासबाजी होती, उससे पहले ही बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि पहले तीन मैच नितीश कुमार रेड्डी नहीं खेल पाएंगे।
बीसीसीआई ने दी जानकारी
बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि नितीश कुमार रेड्डी पहले तीन T20I से बाहर हो गए हैं। पता चला है कि एडिलेड में दूसरे वनडे मैच के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में लगी चोट से उबर रहे रेड्डी ने गर्दन में ऐंठन की शिकायत की। इससे उनकी रिकवरी और चलने-फिरने पर असर पड़ा है। BCCI ने जानकारी दी है कि मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है।
भारत की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेजलवुड।
यह भी पढ़ें
ICC Rankings: रोहित शर्मा का बहुत बड़ा धमाका, रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज, शुभमन गिल को नुकसान
टीम इंडिया के लिए टेंशन बना ये खिलाड़ी, बल्ले से नहीं निकल पा रहे हैं रन
Latest Cricket News