1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के लिए टेंशन बना ये खिलाड़ी, बल्ले से नहीं निकल पा रहे हैं रन

टीम इंडिया के लिए टेंशन बना ये खिलाड़ी, बल्ले से नहीं निकल पा रहे हैं रन

 Published : Oct 29, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 12:11 pm IST

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में सभी की नजर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रहने वाली है। उनका बल्ला इस पूरे साल खामोश रहा है।

suryakumar yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे के बाद अब टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। अगले साल की शुरुआत में ही टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, इसलिए ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे, लेकिन वे ही टीम की सबसे बड़ी टेंशन हैं। सूर्या की कप्तानी में भले ही भारतीय टीम लगातार अच्छा खेल दिखा रही हो, लेकिन खुद कप्तान एक एक रन के लिए तरसते हुए दिख रहे हैं। 

सूर्या साल 2025 में अब तक बना पाए हैं केवल 100 ही रन

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाया और एक भी मैच हारे बिना ट्रॉफी जीत ली। इस दौरान जो कमी खली, वो थी सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी। एक भी मैच में सूर्या ने ऐसी बल्लेबाजी नहीं की, जिसे याद रखा जा सके। ऐसा नहीं है कि केवल एशिया कप में ही सूर्या का ​बल्ला खामोश रहा। ये पूरा साल ही उनके लिए ऐसा गया है। साल 2025 में अब तक सूर्यकुमार यादव ने 11 पारियों में बल्लेबाजी की है, इसमें उन्होंने केवल 100 ही रन बनाए हैं। 

पिछली 14 टी20 पारियां से सूर्या के बल्ले से नहीं आई है 50 रन की पारी

सूर्यकुमार यादव ने इस साल 11 पारियां खेलकर 100 रन बनाए हैं और उनका औसत 11.11 का है। हालांकि स्ट्राइक रेट की बात की जाए तो वो जरूर 105 का है, लेकिन छोटी पारियां खेलने से सूर्या का काम नहीं चलेगा। इस साल सूर्या एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 47 रन का है, लेकिन तीन बार शून्य पर जरूर आउट हुए हैं। सूर्य ने अपनी पिछली 14 टी20 इंटरनेशनल पारियों से अर्धशतक नहीं लगाया है। सूर्या के अब तक के इस फॉर्मेट के करियर में सबसे लंबा है। इससे समझा जा सकता है कि सूर्या इस वक्त बिना फार्म के बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

इसी सीरीज में फार्म में वापसी चाहेंगे सूर्या

ये बात सही है कि भारतीय टीम लगातार जीत के रथ पर सवार है। कम से कम टी20 इंटरनेशनल में तो ये कहा जा सकता है, लेकिन अगर आपको कप्तान ही रन न बनाए तो ये चिंता की बात तो है। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कुल पांच मुकाबले खेले जाने हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि सूर्या इसी सीरीज में अपना फार्म वापस पा लेंगे और कुछ एक बड़ी पारियां उनके बल्ले से दिखाई देंगी। 

यह भी पढ़ें 

NZ vs ENG: अंग्रेजों ने क्रिकेट के मैदान पर फिर कटाई नाक, 10 साल पुराना इतिहास दोहराया गया

जो कभी नहीं हुआ वो साउथ अफ्रीका ने कर दिखाया, पाकिस्तान की हार से रावलपिंडी में बना नया इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल