A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगर मेरे साथ कोई बदतमीजी करेगा तो....; दिग्वेश राठी के साथ लड़ाई पर नितीश राणा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

अगर मेरे साथ कोई बदतमीजी करेगा तो....; दिग्वेश राठी के साथ लड़ाई पर नितीश राणा ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

नितीश राणा ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (DPL 2025) में दिग्वेश राठी के साथ मैदान पर हुए विवाद को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि दिग्वेश ने ही इसकी शुरुआत की थी।

Digvesh Rathi & Nitish Rana- India TV Hindi
Image Source : GETTY दिग्वेश राठी & नितीश राणा

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में एक बड़ा विवाद देखने को मिला। दरअसल इस मैच में नितीश राणा और दिग्वेश राठी सहित तमाम खिलाड़ियों के बीच काफी ज्यादा गहमा-गहमी देखने को मिली। जिस वजह से पांच खिलाड़ियो पर जुर्माना भी लगाया गया। इस बीच वेस्ट दिल्ली लायंस के कप्तान नितीश राणा ने दिग्वेश के साथ हुए झगड़े पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने बताया है कि अगर मुझे कोई गाली देगा या पोक करेगा तो मैं पीछे हटने वालों में से नहीं हूं।

सभी को क्रिकेट का सम्मान करना चाहिए- नितीश राणा

पीटीआई के हवाले से नितीश राणा ने कहा कि सबसे पहली बात तो ये है कि वो भी अपनी टीम को जिताने आया और मैं भी अपनी टीम की जीत के लिए आया हूं। लेकिन क्रिकेट का सम्मान करना चाहिए। उसने इसकी शुरुआत की थी लेकिन मैं बताऊंगा नहीं कि ये कैसे हुआ. क्योंकि फिर ये होगा कि मैंने अपनी सफाई दी और वो गलत है।

दिग्वेश के साथ हुए झगड़े पर नितीश ने क्या कहा?

उन्होंने आगे कहा कि यहां कोई भी गलत और सही नहीं है। मेरा बस इतना मानना है कि अगर मुझे कोई गाली देगा या फिर पोक करेगा तो मैं उसे जवाब दूंगा। हम ऐसे ही पले और बड़े हुए हैं। मेरा खून थोड़ा गर्म है और मैं दिल्ली से हूं तो खुद को रोक नहीं पाता। मेरे मां-बाप ने यही सिखाया है कि अगर कोई गलत करे तो कभी झुको मत और अपनी आवाज उठाओ। मेरी बहुत सारी फाइट हुई हैं लेकिन मैंने कभी भी उस झगड़े की शुरुआत नहीं की है।

दूसरे क्वालीफायर मैच में नितीश राणा ने खेली शानदार पारी 

इस बीच, नीतीश ने डीपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 45* (26) रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इससे पहले, उन्होंने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के खिलाफ 134* (55) रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिससे वेस्ट दिल्ली लायंस ने 17.1 ओवर में 202 रनों का लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से मैच जीता था। दूसरे क्वालीफायर में उनके शानदार बल्लेबाजी के बदौलत वेस्ट दिल्ली ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की की, जहां उनका मुकाबला 31 अगस्त को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सेंट्रल दिल्ली किंग्स से होगा।

यह भी पढ़ें

ऐसे कौन आउट होता है भाई! CPL में अजीबोगरीब तरीके से Out हुए शे होप, VIDEO हुआ वायरल

नितीश राणा ने एक बार फिर खेली तूफानी पारी, अपनी टीम को पहुंचाया फाइनल में

Latest Cricket News