A
Hindi News खेल क्रिकेट क्या इंग्लैंड सिर्फ घूमने गया ये भारतीय खिलाड़ी? कप्तान शुभमन गिल के लिए बना बड़ा 'सिरदर्द'

क्या इंग्लैंड सिर्फ घूमने गया ये भारतीय खिलाड़ी? कप्तान शुभमन गिल के लिए बना बड़ा 'सिरदर्द'

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए थे और नीतिश रेड्डी की प्लेइंग इलेवन में एंट्री करवाई थी। अब नीतिश मौके का फायदा नहीं उठा पाए हैं।

nitish reddy and shubman gill- India TV Hindi Image Source : GETTY नीतिश कुमार रेड्डी और शुभमन गिल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को जीतने के लिए 608 रनों का टारगेट दिया है। भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाया है। उनकी वजह से ही टीम टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर पहुंच पाई है। वहीं दूसरे टेस्ट मैच में नितीश रेड्डी ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है और उन्होंने अपने खेल से सभी को निराश किया है।

मैच में बना पाए सिर्फ दो रन

नीतिश रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। वह रन बनाना तो दूर क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे। पहली पारी में वह 6 गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाए और क्रिस वोक्स का शिकार बने। उन्होंने सोचा कि वोक्स की गेंद सीधी रहेगी और उसे डिफेंड करना चाहा, लेकिन गेंद सीधे स्टंप पर जाकर लगी। इसके बाद उम्मीद थी कि वह दूसरी पारी में कुछ कमाल करेंगे। लेकिन यहां भी नतीजा ढाक के तीन पात रहा। दूसरी पारी में भी उन्होंने एक रन बनाया और जो रूट की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इस तरह से मैच में उन्होंने कुल दो रन ही बनाए।

पहली पारी में गेंदबाजी से नहीं ले पाए विकेट

बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी वह खास कमाल नहीं दिखा पाए। कप्तान शुभमन गिल ने उनसे सिर्फ 6 ओवर करवाए, जिसमें उन्होंने 29 रन दिए और एक भी विकेट नहीं हासिल कर सके। जब वह अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके, तो कप्तान गिल ने उन्हें ज्यादा ओवर नहीं करवाए। क्योंकि अंग्रेज बल्लेबाज बहुत ही आसानी से उनके खिलाफ रन बना रहे थे।

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर लगाया था शतक

नीतिश रेड्डी ने भारतीय टीम के लिए साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में कुल 298 रन बनाए थे और एक शतक भी लगाया था। वहीं गेंदबाजी से पांच विकेट हासिल किए थे। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर उनका जादू गायब है और कप्तान शुभमन गिल के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं शुभमन गिल, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

शुभमन गिल का प्रचंड फॉर्म जारी, जड़े बैक टू बैक शतक, तोड़ा सुनील गावस्कर का कीर्तिमान

Latest Cricket News