Nitish Reddy Zak Crawley: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय टीम ने भी 387 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया। अब इंग्लैंड की टीम चौथे दिन दूसरी पारी में खेल ही है। जहां उनकी शुरुआत खराब रही है और भारतीय गेंदबाज पहले सेशन में हावी रहे और इंग्लैंड के चार विकेट गिरा दिए।
शुभमन गिल से भिड़े थे जैक क्रॉली
टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के जैक क्रॉली ने खूब समय बर्बाद करने की कोशिश की थी। कभी वह ग्राउंड से बाहर चले गए थे, तो कभी वह बल्लेबाजी के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद उनकी भारतीय कप्तान शुभमन गिल से बहस भी हुई थी। अब मैच के चौथे दिन उनकी पारी का अंत नितीश रेड्डी ने किया। वह 49 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए और बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
नितीश रेड्डी ने हासिल किया क्रॉली का विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी का 15वां ओवर नितीश ने किया। इस ओवर की चौथी गेंद ऑफ स्टंप से बाहर थी, जिस पर जैक क्रॉली ड्राइव करना चाहते थे। लेकिन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर के यशस्वी जायसवाल के हाथों में चली गई। इसके बाद वह घुटनों के बल बैठ गए। जायसवाल की इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में फील्डिंग अच्छी नहीं रही थी, लेकिन यहां पर उन्होंने कैच लेने में कोई गलती नहीं की।
इंग्लैंड के पास कुल 98 रनों की बढ़त
इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही, जब बेन डकेट को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद सिराज ने ओली पोप को भी टिकने का मौका नहीं दिया। आकाश दीप ने हैरी ब्रूक का विकेट चटकाया। उन्होंने कुल 23 रन बनाए। चौथे दिन के पहले सेशन के बाद इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान बेन स्टोक्स 2 रन और जो रूट 17 रन बनाकर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:
डकेट को आउट करने के बाद सिराज ने दिखाई अंग्रेज बल्लेबाज को आंख, वायरल हो गया उनका ये सेलिब्रेशन
रोहित का नाम लेते ही सूर्या के दिमाग में सबसे पहले आया ये शब्द, सुनकर रोके नहीं रुकी किसी की हंसी
Latest Cricket News