1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डकेट को आउट करने के बाद सिराज ने दिखाई अंग्रेज बल्लेबाज को आंख, वायरल हो गया उनका ये सेलिब्रेशन

डकेट को आउट करने के बाद सिराज ने दिखाई अंग्रेज बल्लेबाज को आंख, वायरल हो गया उनका ये सेलिब्रेशन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 13, 2025 05:03 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 05:07 pm IST

बेन डकेट लॉर्ड्स टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 12 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट करवाया।

Mohammed Siraj- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में फिलहाल चौथे दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड की टीम इस वक्त दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है, जहां उनकी शुरुआत उतनी अच्छी नहीं हुई है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इंग्लैंड की टीम को दोहरा झटका दे चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को चलता किया, उसके बाद उन्होंने ओली पोप को भी पवेलियन रास्ता दिखाया।

बेन डकेट को मोहम्मद सिराज ने भेजा पवेलियन

इंग्लैंड की दूसरी पारी के छठे ओवर में बेन डकेट ने सिराज की एक रफ्तार भरी गेंद पर मिड ऑन की दिशा में एक कड़क शॉट लगाया, लेकिन वहां मौजूद जसप्रीत बुमराह ने आसानी से कैच लेकर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। बुमराह ने जैसे ही बेन डकेट का कैच पकड़ा मोहम्मद सिराज का जोश अलग लेवल पर पहुंच गया था। डकेट का विकेट लेने के बाद मोहम्मद सिराज अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर पाए।

डकेट का विकेट लेने के बाद गुस्से में नजर आए मोहम्मद सिराज

विकेट लेने का जश्न मनाने के दौरान सिराज का कंधा बेन डकेट से टकराया। इसके लिए अंपायर ने बाद में उन्हें वॉर्निंग भी दी। वहीं विकेट सेलिब्रेट करने के दौरान उन्होंने गुस्से में डकेट को आंख भी दिखाई। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सिराज के इस रिएक्शन से इतना साफ हो गया है कि लॉर्ड्स टेस्ट में अब दोनों टीमों के बीच काफी गहमा-गहमी देखने को मिलने वाली है।

लॉर्ड्स टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 387 रन बनाने में कामयाब रही थी। जवाब में टीम इंडिया ने भी पहली पारी में 387 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए हैं, वहीं नितीश कुमार रेड्डी को एक सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें 

रोहित का नाम लेते ही सूर्या के दिमाग में सबसे पहले आया ये शब्द, सुनकर रोके नहीं रुकी किसी की हंसी

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, इस खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्पेंस

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल