A
Hindi News खेल क्रिकेट भारतीय खिलाड़ी बना सुपरमैन! हवा में उड़ते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच, सामने आया VIDEO

भारतीय खिलाड़ी बना सुपरमैन! हवा में उड़ते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच, सामने आया VIDEO

Nitish Reddy: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत के नीतिश रेड्डी ने शानदार कैच पकड़ा और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे जोस बटलर को पवेलियन भेजा।

भारतीय फील्डर नीतिश रेड्डी- India TV Hindi Image Source : TWITTER भारतीय फील्डर नीतिश रेड्डी

Nitish Reddy Takes Catch: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को जीतने के लिए 133 रनों का टारगेट दिया है। इंग्लैंड के लिए मैच में कप्तान जोस बटलर ने कमाल की बल्लेबाजी की है। अंग्रेजों की टीम के लिए सिर्फ वह ही क्रीज पर टिकने में कामयाब हुए। बाकी के बल्लेबाज कुछ खास योगदान देने में विफल रहे। बटलर की वजह से ही इंग्लैंड की टीम 100 रनों के पार पहुंचने में सफल रही। एक समय वह तेजी के साथ रन बना रहे थे, लेकिन तभी भारत के उभरते हुए ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी ने उनका बेहतरीन कैच पकड़ा और उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी। 

नीतिश रेड्डी ने पकड़ा शानदार कैच

भारत के लिए 17वां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने किया। उनकी पहली गेंद पर जोस बटलर ने लंबा छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर भी उन्होंने बड़ा स्ट्रोक खेला, लेकिन भारतीय फील्डर नीतिश रेड्डी मुस्तैद थे और उन्होंने गेंद की तरफ दौड़ लगाते हुए डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। वह हवा में उड़ते हुए सुपरमैन की तरह गेंद की तरफ लपके और गेंद को हाथों में कैद कर लिया। नीतिश के कैच लेते ही बटलर खुश नहीं दिखाई दिए। अब इसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

इंग्लैंड ने बनाए 132 रन

मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों के आगे जोस बटलर के अलावा कोई भी अंग्रेज प्लेयर नहीं टिक पाया। बटलर ने 68 रन बनाए। उनके अलावा हैरी ब्रूक ने 17 रन और जोफ्रा ऑर्चर ने 12 रनों का योगदान दिया। इन प्लेयर्स की वजह से इंग्लैंड की टीम 132 रन बना पाई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट हासिल किए। 

यह भी पढ़ें: 

भारत के खिलाफ पहला टी20 मैच इंग्लैंड के लिए बन गया स्पेशल, ये आंकड़ा हासिल करने वाली बनी 7वीं टीम

33 रन बनाते ही बड़े मुकाम पर पहुंचे जोस बटलर, T20 क्रिकेट की दुनिया में सिर्फ 7 बल्लेबाज ही कर पाए ऐसा

Latest Cricket News