1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत या पाकिस्तान नहीं, एशिया कप के इतिहास में सिर्फ इस टीम ने खेले हैं सभी संस्करण

भारत या पाकिस्तान नहीं, एशिया कप के इतिहास में सिर्फ इस टीम ने खेले हैं सभी संस्करण

Asia Cup 2025: एशिया कप के 17वें संस्करण का आगाज 9 सितंबर से यूएई में होगा, जिसमें अभी तक खेले गए 16 संस्करणों में सिर्फ एक टीम ऐसी है जिसने सभी में हिस्सा लिया है।

India vs Sri Lanka- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम श्रीलंका

एशिया कप की जब भी बात की जाती है सभी फैंस को सबसे पहले भारत और पाकिस्तान की टीम का नाम याद आता है क्योंकि दोनों ही टीमों का इस अहम टूर्नामेंट में काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी, जिसके बाद से अब तक इसके 16 संस्करण खेले जा चुके हैं, जिसमें सिर्फ एक ही टीम ऐसी है जो सभी संस्करण में हिस्सा लेने में कामयाब रही है और अब 17वें एडिशन में भी खेलते हुए नजर आने वाली है। ये टीम भारत या पाकिस्तान की नहीं है।

श्रीलंका का रहा है अब 100 फीसदी उपस्थिति का रिकॉर्ड

एशिया कप के इतिहास में देखा जाए तो कई टीमें ऐसी रही हैं जिन्होंने हर बार टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की नहीं की है, लेकिन श्रीलंका सिर्फ अकेली ऐसी टीम है जिसने अब तक के सभी एशिया कप के 16 संस्करणों में हिस्सा लिया है। भारतीय टीम ने साल 1986 में हुए एशिया कप में हिस्सा नहीं लिया था जब श्रीलंका ने इसकी मेजबानी की थी, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण उस समय दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध खराब होना था।

वहीं पाकिस्तान टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 1990-91 में हुए एशिया कप में हिस्सा नहीं लिया था। वहीं सिर्फ श्रीलंका ने हर संस्करण में हिस्सा लिया जिसमें टूर्नामेंट किसी भी देश में और फॉर्मेट में खेला गया है। बांग्लादेश की टीम ने साल 1984 में हुए एशिया कप को जहां मिस किया था तो वहीं साल 2022 के एशिया कप के लिए वह क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं हो सके थे।

श्रीलंका अब तक 6 बार जीत चुका है ट्रॉफी

श्रीलंकाई टीम का एक समय एशियाई क्रिकेट में दबदबा देखने को मिलता था, जिसमें वह 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। श्रीलंका ने साल 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में एशिया कप के वनडे फॉर्मेट की ट्रॉफी को जीता था तो वहीं साल 2022 में वह एशिया कप की टी20 फॉर्मेट की ट्रॉफी को पहली बार जीतने में कामयाब हुए थे। इस बार होने वाले एशिया कप में श्रीलंका की टीम को ग्रुप-बी में अफगानिस्तान, हांगकांग और बांग्लादेश की टीम के साथ जगह मिली है।

ये भी पढ़ें

दुनिया में अब तक सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा, एशिया कप में सूर्यकुमार के पास इतिहास रचने का मौका

अभिषेक शर्मा के पास बड़ा मौका, एशिया कप 2025 में तोड़ सकते हैं धवन का 7 साल पुराना रिकॉर्ड

Latest Cricket News