NZ vs WI, 1st Test Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट, भारत में कैसे देख पाएंगे LIVE
NZ vs WI, 1st Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगे। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 2 दिसंबर से खेला जाएगा।

NZ vs WI, 1st Test Match Live Streaming: ODI में शानदार प्रदर्शन के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। टेस्ट सीरीज का मुकाबला 2 दिसंबर से शुरू होगा। दोनों टीमों ने पहले टेस्ट के लिए अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है और क्रिकेट फैंस एक रोमांचक टेस्ट मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत इस बात की है कि स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन टीम में वापसी कर रहे हैं। केन की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाएगी क्योंकि वह लंबे समय से कीवी टीम के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ माने जाते हैं। इसके अलावा टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर, रचिन रविन्द्र जैसे खिलाड़ी भी अपनी घरेलू परिस्थितियों में बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।
वेस्टइंडीज के लिए चुनौती बड़ी
वेस्टइंडीज के लिए यह टेस्ट सीरीज आसान नहीं होगी, क्योंकि वे हाल ही में अक्टूबर 2025 में भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज हार चुके हैं। टीम को रोमारियो शेफर्ड, शेरफन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद होगी ताकि कीवी टीम को कड़ी टक्कर दी जा सके। ऐसे में फैंस दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
कब और कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच?
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 2 दिसंबर से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार 3:30 AM से यह मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय फैंस को थोड़ा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
भारत में कैसे देख पाएंगे LIVE मैच?
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV और FanCode ऐप्स और वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगी। मैच को Amazon Prime Video पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
NZ vs WI टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 2 से 6 दिसंबर, हेगले ओवल (क्राइस्टचर्च)
- दूसरा टेस्ट: 10 से 14 दिसंबर, बेसिन रिजर्व (वेलिंगटन)
- तीसरा टेस्ट: 18 से 22 दिसंबर, माउंट माउंगानुई (बे ओवल)
दोनों टीमों का टेस्ट स्क्वॉड
न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, जैक फाउल्केस, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी और ब्लेयर टिकनर।
वेस्टइंडीज: एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, टैगेनारिन चंद्रपॉल, शे होप, टेविन इमलाच, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, केवेम हॉज, जोहान लेने, जोमेल वारिकन (उपकप्तान), एंडरसन फिलिप, केमार रोच, जेडन सील्स और ओजे शील्ड्स।
यह भी पढ़ें:
ऑक्शन में जमकर लगी बोली, मोहम्मद नईम बने सबसे महंगे खिलाड़ी, पीयूष चावला रहे अनसोल्ड
साउथ अफ्रीका ने हारकर भी किया करिश्मा, ODI क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम