Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑक्शन में जमकर लगी बोली, मोहम्मद नईम बने सबसे महंगे खिलाड़ी, पीयूष चावला रहे अनसोल्ड

ऑक्शन में जमकर लगी बोली, मोहम्मद नईम बने सबसे महंगे खिलाड़ी, पीयूष चावला रहे अनसोल्ड

बांग्लादेश प्रीमियर लीग के ऑक्शन में पीयूष चावला अनसोल्ड रहे। हालांकि, बांग्लादेश के मोहम्मद नईम बड़ी रकम पाने में सफल रहे।

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Dec 01, 2025 06:53 am IST, Updated : Dec 01, 2025 06:54 am IST
Mohammad Naim- India TV Hindi
Image Source : AP मोहम्मद नईम

Bangladesh Premier League Acution: हाल ही में वूमेन्स प्रीमियर लीग का नई दिल्ली में आयोजन हुआ था, जिसमें खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। कुछ इसी तरह का दृश्य बांग्लादेश प्रीमियर लीग के ऑक्शन में भी देखने को मिला। बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी BPL 2026 के ऑक्शन का 30 नवंबर को आयोजन हुआ, जिसमें मोहम्मद नईम सबसे महंगे खिलाड़ी बने। चटगांव रॉयल्स ने नईम को 1 करोड़ बांग्लादेशी टका (लगभग 88,000 USD) से ज्यादा की रकम में अपने साथ जोड़ा। पिछले सीजन नईम BPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 143.94 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए थे और ऑक्शन में वे पहले ही खिलाड़ी थे जिन पर बोली लगाई गई। भारत के पूर्व स्पिनर पीयूष चावला ने भी इस ऑक्शन में हिस्सा लिया था, लेकिन वह अनसोल्ड रहे। 

तौहीद हृदोय और लिटन दास पर भी बड़ी बोली

रंगपुर राइडर्स ने तौहीद हृदोय को 73,600 USD और लिटन दास को 56,000 USD में अपने साथ शामिल किया। हालांकि, अनुभवी खिलाड़ियों मुशफिकुर रहीम और महमुदुल्लाह के लिए शुरुआत में किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। दोनों खिलाड़ी कैटेगरी-B में शामिल थे। हालांकि, बाद में BCB डायरेक्टर और रंगपुर राइडर्स के मुख्य कार्यकारी इश्तियाक सादिक के अनुरोध पर दोनों का नाम दोबारा ऑक्शन में लाया गया, जिसके बाद रंगपुर ने महमुदुल्लाह को और राजशाही वॉरियर्स ने मशफीकुर रहीम को उनके बेस प्राइस 35 लाख बांग्लादेशी टका (लगभग 28,000 USD) में खरीदा।

विदेशी खिलाड़ियों में शानाका सबसे महंगे

विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंका के दासुन शनाका सबसे महंगे रहे। उन्हें ढाका कैपिटल्स ने 55,000 USD में खरीदा। वहीं एंजेलो मैथ्यूज को चटगांव रॉयल्स और निरोशन डिकवेला को सिलहट टाइटंस ने कैटेगरी-A के बेस प्राइस 35,000 USD में अपने साथ जोड़ा।

सालों बाद हुआ ऑक्शन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हबीबुर रहमान सोहान को नोआखली एक्सप्रेस ने 40,000 USD खर्च कर टीम का हिस्सा बनाया। बता दें, ऑक्शन के दौरान बांग्लादेश के कई क्रिकेटर्स ऑक्शन टेबल पर मौजूद रहे, जिनमें नुरुल हसन, नजमुल हुसैन शांतो और मेहदी हसन मिराज शामिल थे। 

गौरतलब है कि 2012 में पहले सीजन के बाद यह BPL का पहला ऑक्शन था। बीच के सभी सीजन खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के जरिए चुना गया था। BPL के आगामी सीजन का आगाज 26 दिसंबर से होने की उम्मीद है। ढाका कैपिटल्स, रंगपुर राइडर्स, राजशाही वॉरियर्स, नोआखली एक्सप्रेस, सिलहट टाइटंस और चटगांव रॉयल्स BPL खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगी।

यह भी पढ़ें:

'मैं 37 साल का हो चुका हूं....सिर्फ एक फॉर्मेट खेलूंगा'- टेस्ट क्रिकेट में वापसी वाली अफवाह पर विराट ने तोड़ी चुप्पी

मैच में बने कुल 681 रन, IND vs SA मुकाबले में टूट गया 10 साल पुराना महारिकॉर्ड; बल्लेबाजों का कमाल

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement