A
Hindi News खेल क्रिकेट क्या खत्म हो पाएगा 30 साल का लंबा इंतजार? महान गेंदबाज की कप्तानी में आखिरी बार जीता था टेस्ट

क्या खत्म हो पाएगा 30 साल का लंबा इंतजार? महान गेंदबाज की कप्तानी में आखिरी बार जीता था टेस्ट

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 2 दिसंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। क्राइस्टचर्च में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

WI- India TV Hindi Image Source : AP वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

NZ vs WI, 1st Test: क्राइस्टचर्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से न्यूजीलैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2025-27 चक्र की शुरुआत होने जा रही है। इस मैच से केन विलियमसन की लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट मे वापसी होगी। केन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेला था। इसके बाद उन्होने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को कम कर दिया था और फिर T20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान करते हुए सभी को चौंका दिया था। अब केन विलियमसन के साथ न्यूजीलैंड की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में टेस्ट सीरीज का आगाज करना चाहेगी।

30 सालों से जीत का इंतजार

दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम कई सालों से चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म करने के इरादे से पहले टेस्ट में उतरेगी। दरअसल, वेस्टइंडीज की टीम को लंबे अरसे से न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट में जीत हासिल नहीं कर पाई है। सीरीज जीतना तो दूर की बात वेस्टइंडीज पिछले 30 सालों से न्यूजीलैंड में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। वेस्टइंडीज को यहां आखिरी टेस्ट जीत साल 1995 में मिली थी। तब वेस्टइंडीज टीम की कमान महान गेंदबाज कर्टनी वॉल्श के हाथों में थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड से कितनी कड़ी चुनौती मिलने जा रही है।

WI को दिखाना होगा दम

जहां एक ओर न्यूजीलैंड का घरेलू ODI में लगातार जीत का सिलसिला जारी है। वहीं, टेस्ट मैचों में उनका हाल उतना अच्छा नहीं रहा है। पिछली सात घरेलू टेस्ट सीरीज में से उन्होंने सिर्फ दो जीती हैं। इस समय न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी चोटिल हैं या रिकवरी मोड में हैं, लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड टेस्ट में बेहतर स्थिति में दिख रहा है, क्योंकि वेस्टइंडीज की हालत कुछ ज्यादा ही खराब है। अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ दोनों चोटिल हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज ने केमार रोच को अपनी टीम में शामिल किया है, जिन्होंने जनवरी से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। बल्लेबाजी में जॉन कैंपबेल और शे होप से ज्यादा उम्मीदें हैं। दोनों बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। इसके बावजूद वेस्टइंडीज के लिए न्यूजीलैंड से पार पाना बेहद मुश्किल होगाा क्योंकि इतिहास भी कैरेबियन टीम के खिलाफ हैं।

यह भी पढ़ें:

ऑक्शन में जमकर लगी बोली, मोहम्मद नईम बने सबसे महंगे खिलाड़ी, पीयूष चावला रहे अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका ने हारकर भी किया करिश्मा, ODI क्रिकेट में ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

Latest Cricket News