ODI World Cup 2027 के शेड्यूल का ऐलान, भारत 7 अक्टूबर को करेगा अपने अभियान का आगाज
ICC आज केपटाउन में ODI वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप के शेड्यूल के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC साउथ अफ्रीका के केपटाउन में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। ICC के इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत में अब करीब एक साल का समय बचा है। ऐसे में आज साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट की तस्वीर साफ हो गई।
ICC के इस कार्यक्रम में 14 टीमों वाले वर्ल्ड कप के ग्रुप और पूरे मैच शेड्यूल की घोषणा कर दी। टूर्नामेंट के मुकाबले तीन देशों के कुल 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। शेड्यूल लॉन्च का आयोजन केपटाउन स्थित जाइट्ज म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट अफ्रीका में किया गया। क्रिकेट फैंस के लिए यह कार्यक्रम इसलिए भी खास रहा क्योंकि ICC ने इसी दौरान वर्ल्ड कप के टिकटों की फ्री बैलेट प्रक्रिया भी शुरू करने की घोषणा की।
Live updates : World Cup 2027 Announcement LIVE
-
October 01, 2026 10:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सुपर सीरीज (विंडहोक) का शेड्यूल
- शनिवार, 2 अक्टूबर: QF1 बनाम QF3
- सोमवार, 4 अक्टूबर: QF1 बनाम QF2
- बुधवार, 6 अक्टूबर: QF2 बनाम QF3
-
October 01, 2026 9:38 PM (IST) Posted by Vanson Soral
17 नवंबर से नॉकआउट राउंड खेला जाएगा
वर्ल्ड कप 2027 में पहला सेमी-फाइनल 17 नवंबर को होगा। दूसरा सेमी-फाइनल 18 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल 21 नवंबर को खेला जाएगा।
-
October 01, 2026 9:34 PM (IST) Posted by Vanson Soral
8 अक्टूबर को पाकिस्तान का पहला मैच
पाकिस्तान अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी। पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा।
-
October 01, 2026 9:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral
वर्ल्ड कप 2027 में भारत के ग्रुप-स्टेज मैचों का शेड्यूल
- 7 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- 10 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान
- 14 अक्टूबर: भारत बनाम अफगानिस्तान
- 17 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालिफायर A
- 24 अक्टूबर: भारत बनाम जिम्बाब्वे
-
October 01, 2026 9:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
ये रहा फुल शेड्यूल
-
October 01, 2026 9:28 PM (IST) Posted by Vanson Soral
आखिरी लीग स्टेज में जिम्बाब्वे से होगा सामना
टीम इंडिया अपने चौथे मैच में क्वालिफायर-ए की टीम से भिड़ेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। ये मुकाबला विक्टोरिया फॉल्स में खेला जाएगा।
-
October 01, 2026 9:26 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टीम इंडिया की पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत
भारतीय टीम 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान जोहानिसबर्ग में आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम अपना तीसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को खेलेगी।
-
October 01, 2026 9:23 PM (IST) Posted by Vanson Soral
शेड्यूल का ऐलान
ICC वर्ल्ड कप 2027 का ऐलान हो गया है। 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा टूर्नामेंट। भारत और पाकिस्तान 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में भिड़ेंगे।
-
October 01, 2026 9:03 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दोनों ग्रुप
-
October 01, 2026 8:58 PM (IST) Posted by Vanson Soral
ग्रुप-बी की टीमें
ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर-बी शामिल हैं।
-
October 01, 2026 8:57 PM (IST) Posted by Vanson Soral
ग्रुप-ए की टीमें
ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए की टीम शामिल है।
-
October 01, 2026 8:56 PM (IST) Posted by Vanson Soral
एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान
ODI World Cup 2027 शेड्यूल का ऐलान किसी भी समय हो सकता है। उससे पहले दोनों ग्रुप सामने आ गए हैं। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप-ए में जगह मिली है।
-
October 01, 2026 8:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral
फाइनल की राह होगी मुश्किल
टूर्नामेंट जीतने के लिए मुख्य 12-टीमों वाले ग्रुप स्टेज में शामिल देशों को 13 मैच खेलने होंगे। पहले ग्रुप स्टेज में पांच मैच, फिर सुपर-7 में 6 मैच, और उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल।
-
October 01, 2026 8:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नामीबिया में सिर्फ 1 वेन्यू
नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
-
October 01, 2026 8:42 PM (IST) Posted by Vanson Soral
जिम्बाब्वे के सभी 3 वेन्यू
- हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
- क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
- मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, विक्टोरिया फॉल्स
-
October 01, 2026 8:41 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका के सभी 8 वेन्यू
- वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
- सेंचुरियन, त्शवाने
- न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन
- किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड, डरबन
- सेंट जॉर्ज पार्क, गेबेरहा
- मंगांग ओवल, ब्लोमफोनटेन
- बोलैंड पार्क, पार्ल
- बफेलो पार्क, कुगोम्पो सिटी
-
October 01, 2026 8:36 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सबसे ज्यादा वेन्यू साउथ अफ्रीका में
कुल 12 वेन्यू पर वर्ल्ड कप मुकाबले खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका में 8 वेन्यू पर मैच आयोजित होंगे। वहीं, जिम्बाब्वे में 3 और नामीबिया में 1 वेन्यू पर मैचों का आयोजन होगा।
-
October 01, 2026 8:35 PM (IST) Posted by Vanson Soral
ऑस्ट्रेलिया के सामने खिताब बचाने की चुनौती
ऑस्ट्रेलिया की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 में अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। अब ऑस्ट्रेलिया की नजरें अफ्रीकी धरती पर अपने खिताब को बचाने की होंगी।
-
October 01, 2026 8:29 PM (IST) Posted by Vanson Soral
फरवरी-मार्च में होंगे क्वालिफायर
2027 वर्ल्ड कप में बची हुई चार जगहों के लिए क्वालिफायर मैच फरवरी और मार्च 2027 में खेले जाएंगे। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और USA का क्वालिफायर खेलना पहले ही तय हो चुका है। पहले से चल रहे क्वालिफायर के नतीजों के आधार पर चार और टीमें भी इसमें शामिल होंगी।
-
October 01, 2026 8:19 PM (IST) Posted by Vanson Soral
कुल 57 मैचों का होगा आयोजन
वर्ल्ड कप 2027 में 14 टीमें 12 वेन्यू पर 57 मैच खेलेंगी। ज्यादातर मैच साउथ अफ्रीका में होने की उम्मीद है, जबकि जिम्बाब्वे और नामीबिया भीको-होस्ट के तौर पर वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करेंगे।
-
October 01, 2026 7:46 PM (IST) Posted by Vanson Soral
सुपर सीरीज राउंड से तय होंगी ग्रुप स्टेज की टीमें
टूर्नामेंट की शुरुआत में सबसे निचली रैंकिंग वाली तीन टीमें एक सुपर सीरीज राउंड खेलेंगी। ये तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी, यानी कुल तीन मैच खेले जाएंगे। जो टीम सबसे ऊपर रहेगी, वह 12 टीमों वाले ग्रुप स्टेज के लिए क्वालिफाई करेगी, जबकि बाकी टीमें सिर्फ दो मैच खेलने के बाद बाहर हो जाएंगी। इस सुपर सीरीज में कौन-सी टीमें हिस्सा लेंगी, यह तभी पक्का हो पाएगा जब क्वालिफाई करने वाली सभी 14 टीमें और उनकी सीडिंग साफ हो जाएगी।
-
October 01, 2026 7:18 PM (IST) Posted by Vanson Soral
नए फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट
वर्ल्ड कप 2027 का आगाज 14 टीमों में से सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज से होगा। इसके बाद 6-6 टीमों के दो ग्रुप होंगे, फिर सुपर 7 स्टेज, सेमी-फाइनल और फाइनल होगा।
-
October 01, 2026 7:13 PM (IST) Posted by Vanson Soral
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे का टिकट पक्का
मेजबान देश साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे फुल मेंबर नेशन होने के नाते टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई कर चुके हैं। नामीबिया भी सह-मेजबान है, लेकिन एसोसिएट मेंबर होने के कारण उन्हें सीधी एंट्री नहीं मिलेगी। नामीबिया को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया के जरिए अपनी जगह बनानी होगी। टॉप टीमें ODI रैंकिंग के कट-ऑफ पर नजर रखे हुए हैं, जबकि अगले साल की शुरुआत में होने वाले क्वालिफायर्स के जरिए चार जगहें अभी भी खाली हैं। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज भी उन टीमों में शामिल है जो अभी भी क्वालिफाई करने के लिए लंबे रास्ते से गुजर रही हैं।
-
October 01, 2026 6:49 PM (IST) Posted by Vanson Soral
2 अक्टूबर से होगा टूर्नामेंट का आगाज
वर्ल्ड कप 2027 2 अक्टूबर 2027 को शुरू होगा और इसका फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब सिर्फ 1 साल का समय बचा है।
-
October 01, 2026 6:32 PM (IST) Posted by Vanson Soral
दूसरी बार मेजबानी के लिए तैयार अफ्रीका
साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर 2027 मेन्स ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। यह दूसरी बार होगा जब अफ्रीका में ODI वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा।
-
October 01, 2026 6:31 PM (IST) Posted by Vanson Soral
टीवी पर लाइव होगा शेड्यूल का लॉन्च
भारतीय फैन्स वर्ल्ड कप शेड्यूल का लाइव स्टार स्पोर्ट्स पर सकते हैं। जियोहॉटस्टार पर ये प्रोग्राम लाइव स्ट्रीम होगा। यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। दुनिया भर में यह शो ICC के यूट्यब चैनल पर भी उपलब्ध होगा।
-
October 01, 2026 6:28 PM (IST) Posted by Vanson Soral
वर्ल्ड कप के शेड्यूल से उठेगा पर्दा
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी होने वाला है। ICC आज रात केपटाउन में वर्ल्ड कप के फुल शेड्यूल की जानकारी देगा। भारत में इसकी कवरेज रात 8:30 बजे (IST) शुरू होगी। टूर्नामेंट का काउंटाउन शुरू हो चुका है, इसलिए हर जरूरी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।