1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI World Cup 2027 क्वालिफायर की जंग हुई रोमांचक, अब किस टीम ने एंट्री हुई करीब करीब पक्की

ODI World Cup 2027 क्वालिफायर की जंग हुई रोमांचक, अब किस टीम ने एंट्री हुई करीब करीब पक्की

वनडे विश्व कप 2027 में कौन कौन सी टीमें खेलेंगी, इसकी जगह अब और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। इस वक्त आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 इसके एक मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नेपाल को हराकर अपनी संभावनाएं और मजबूत कर ली हैं।

ODI World Cup- India TV Hindi
Image Source : AFP वनडे विश्व कप

वनडे विश्व कप 2027 अगले साल खेला जाएगा, इस वक्त इसमें एंट्री करने की जंग चल रही है। खात ये है कि अभी आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 खेली जा रही है। इसी के एक मैच में नीदरलैंड्स ने नेपाल को हरा दिया है। टीम अब इस अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो ये करीब करीब पक्का नजर आ रहा है कि नीदरलैंड्स की टीम वनडे विश्व कप क्वालिफायर में अपनी जगह बना लेगी। हालांकि इसके लिए अभी कुछ और मैचों का इंतजार करना पड़ेगा। उधर मेजबान देश नामीबिया की हालत खराब नजर आ रही है। 

आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नेपाल को 6 विकेट से हराया 

आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के मुकाबले में नीदरलैंड्स ने नेपाल को 6 विकेट से हरा दिया है। इसका नतीजा ये हुआ कि नीदरलैंड्स की टीम तीसरे नंबर पहुंचने में कामयाब हो गई है। साथ ही अपनी स्थिति और मजबूत कर लिया है। इस लीग की 4 टॉप टीमें विश्व कप के क्वालीफायर में एंट्री करेंगी। अब नीदरलैंड्स का मुकाबला शनिवार को नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा, इसके बाद नेपाल और ना​मीबिया की टीमें आमने सामने आएंगी। 

लीग 2 की टॉप 4 टीमें विश्व कप क्वालीफायर में चली जाएंगी

आपको याद दिला दें कि आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में कुल आठ टीमें खेल रही हैं। सभी टीमों को 36 मुकाबले खेलने का मौका मिलता है। जब लीग समाप्त हो जाएगी तो जो भी टॉप 4 टीमें होंगी, वे सीधे विश्व कप क्वालीफायर में चली जाएंगी। वहीं जो टीमें अंक तालिका में पांचवें से आठवें स्थान पर रहेंगी, उन्हें विश्व कप क्वालीफायर प्लेऑफ खेलना होगा। इसका मतलब ये हुआ कि नीदरलैंड्स की टीम अगर अपने बाकी बचे हुए मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखती है और टॉप 4 में बनी रहती है तो उसे बिना प्लेऑफ खेले, क्वालीफायर में जगह मिल जाएगी। 

इस जीत के बाद आसान हो जाएगी विश्व कप खेलने की राह

खास बात ये है कि इस लीग 2 में जो भी टीमें टॉप 4 में रहती हैं, वो सीधे विश्व कप खेलने के लिए नहीं जातीं, लेकिन वहां तक पहुंचने का रास्ता आसान जरूर हो जाता है। इसके बाद जब विश्व कप क्वालीफायर शुरू होगा, तो उसमें लीग 3 की टॉप 4 टीमें नजर आएंगी और बाकी टीमें भी खेलेंगी। यहां जो टीमें अच्छा प्रदर्शन करेंगी, वे विश्व कप में जाएंगी। 

नामीबिया की हालत पतली, टीम अभी छठे स्थान पर काबिज

इस बीच नामीबिया की हालत पतली है। अगले साल होने वाला विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को तो सीधी एंट्री मिल चुकी है, लेकिन नामीबिया चुंकि आईसीसी का फुल मैंबर नहीं है, इसलिए उसे क्वालीफायर खेलकर ही आना होगा। अभी तो लीग 2 चल रही है, उसकी अंक तालिका में छठे स्थान पर है। यानी वो सीधे क्वालीफायर में जगह शायद नहीं मिलेगी। अगर नामीबिया की टीम पांचवें से आठवें स्थान पर कहीं भी रही तो फिर उसे प्लेऑफ खेलना होगा, जो कि उसके लिए एक कठिन रास्ता होगा। इस बीच हम पहले भी आपको बता चुके हैं कि आईसीसी ने अगले साल के विश्व कप के अपना फॉर्मेट जारी कर दिया है, जो काफी रोचक नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 

अब कब खेला जाएगा भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कीजिए

वैभव सूर्यवंशी ने अपने खास सेलिब्रेशन स्टाइल के पीछे का खोला राज, कहा - मैं किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहा

Latest Cricket News