1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2025 में इन 2 टीमों ने हारे अपने सभी मैच, बाहर होकर टूटा खिताब का सपना

Asia Cup 2025 में इन 2 टीमों ने हारे अपने सभी मैच, बाहर होकर टूटा खिताब का सपना

एशिया कप 2025 में अपने आखिरी ग्रुप स्टेज में भारतीय क्रिकेट टीम ने ओमान को 21 रनों से शिकस्त दी। इस मैच में ओमान ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में बाजी भारत के हाथ लगी।

oman- India TV Hindi
Image Source : AP ओमान और हांगकांग की टीमें

एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों ने क्वालीफाई किया है। इन टीमों ने ग्रुप स्टेज में दमदार खेल दिखाया और अगले राउंड में जगह पक्की कर ली। ग्रुप स्टेज में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से चार टीमें बाहर हो चुकी हैं। इनमें हांगकांग, अफगानिस्तान, ओमान और यूएई की टीम टीमें शामिल हैं। हांगकांग और ओमान दो टीमें ऐसी रही हैं, जो एशिया कप 2025 में एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं। इन टीमों का खिताब जीतने का सपना टूट गया है।

हांगकांग

हांगकांग की टीम ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत पाई। टीम ने अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 94 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद बांग्लादेश ने हांगकांग को 7 विकेट से धूल चटाई। बाद में ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में हांगकांग ने श्रीलंका को कुछ टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन अंत में बाजी श्रीलंकाई टीम के हाथ लगी और चार विकेट से हांगकांग को शिकस्त झेलनी पड़ी। इस तरह से तीन मैचों में हांगकांग की टीम एक भी नहीं जीत पाई।

ओमान

टी20 एशिया कप 2025 में ओमान की टीम भी एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। टीम ग्रुप-ए में शामिल थी। उसने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 93 रनों से हारा था। इसके बाद यूएई के खिलाफ ओमान के जीतने के चांस थे। लेकिन यूएई ने उसे 42 रनों से हरा दिया। वहीं उसे अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में भारतीय टीम के खिलाफ 21 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा है।

श्रीलंका और भारत ने जीते अपने सभी मुकाबले

भारतीय टीम और श्रीलंका दोनों ही टीमों ने ग्रुप स्टेज में कमाल का खेल दिखाया। ग्रुप स्टेज में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों में से सिर्फ यही दो टीमें हैं, जिन्होंने अपने सभी 3-3 मुकाबले जीते हैं।

यह भी पढ़ें:

अर्शदीप सिंह ने रच दिया इतिहास, T20I क्रिकेट में ऐसा कीर्तिमान बनाने वाले पहले भारतीय बॉलर

Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने लगाई जीत की हैट्रिक, ओमान के खिलाफ दर्ज की 21 रनों से जीत

Latest Cricket News