A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑरेंज कैप की रेस में आया नया मोड़, टॉप का बल्लेबाज बदला, तीन खिलाड़ी 550 के पार

ऑरेंज कैप की रेस में आया नया मोड़, टॉप का बल्लेबाज बदला, तीन खिलाड़ी 550 के पार

ऑरेंज कैप की रेस जबरदस्त हो चली है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। साई सुदर्शन को अब दूसरे स्थान पर आना पड़ा है।

heinrich klaasen and ishan kishan- India TV Hindi
Image Source : AP हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन

ऑरेंज कैप में एक बार फिर से बदलाव हो गया है। जहां टीमें एक दूसरे को पीछे छोड़कर प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा रही हैं, वहीं ​बल्लेबाज भी ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच एक दिन पहले तक यानी सोमवार शाम को इस कैप पर साई सुदर्शन का कब्जा था, लेकिन रात होते होते ये बदल गई। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन अब नंबर एक बल्लेबाज हो गए हैं। अब तक केवल तीन ही बल्लेबाज 550 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे हैं। 

हेन​रिक क्लासेन ने खेली 26 बॉल पर 47 रनों की ताबड़तोड़ पारी

सनराइजर्स हैदराबाद के हेन​रिक क्लासेन ने सोमवार को सीएसके के खिलाफ एक जबरदस्त पारी खेली। क्लासेन ने अपना क्लास दिखाते हुए केवल 26 बॉल पर 47 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। इसके साथ इस साल के आईपीएल में उनके रनों की संख्या 555 हो गई है। इससे पहले पहले नंबर पर रहे साई सुदर्शन अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 13 मैच खेलकर 554 रन पूरे किए हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन ​गिल ने भी 12 मैच खेलकर 552 रन बना लिए हैं। यही वो तीन बल्लेबाज हैं, जो 550 से ज्यादा रन बना पाए हैं। 

विराट कोहली और केएल राहुल भी टॉप 5 में बने हुए हैं

इन टॉप 3 बल्लेबाजों के बाद नंबर चार पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 13 मैच खेलकर 542 रन बनाए हैं। खास बात ये है कि ये सभी टॉप बल्लेबाज वो हैं, जिनकी टीमों ने भी टॉप 4 में अपनी जगह पक्की की है, यानी ये जंग अभी लीग स्टेज पर समाप्त नहीं होगी, आगे भी जारी रहेगी। केएल राहुल अभी टॉप 5 में बने हुए हैं। उन्होंने 13 मैचों में 533 रन बनाए हैं।  अभिषेक शर्मा के भी 500 रन हो गए हैं। उनके बल्ले से 13 मुकाबलों में 507 रन आए हैं। इसके अलावा और कोई भी बल्लेबाज 500 से अधिक रन नहीं बना पाया है। 

आने वाले वक्त में और रोचक होगी ये जंग

इस बीच ये जंग आगे और भी रोचक हो जाएगी। अब देखना ये होगा कि 550 से अधिक रन बनाने वाले तीन बैटर्स में से कौन सा खिलाड़ी पहले 600 तक पहुंचता है। सभी प्लेयर्स के बराबर मौका है, लेकिन एक बड़ी पारी किसी को भी बाकी सभी से अलग खड़ा कर देगी। मैच काफी दिलचस्प हो रहे हैं। आज राजस्थान रॉयल्स और एलएसजी का मैच है, वैभव सूर्यवंशी के पास इसमें आगे आने का मौका होगा, जो 486 रन बनाकर अभी आठवें नंबर पर हैं। 

यह भी पढ़ें

IPL Points Table: तीन टीमों की प्लेऑफ में एंट्री, अब एक स्पॉट के लिए 5 टीमों के बीच जंग

चेन्नई सुपर किंग्स की हार से SRH और GT की नैया पार, प्लेऑफ में 3 टीमों की जगह पक्की

Latest Cricket News