A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. The Hundred: टूटा महारिकॉर्ड, लीग में बना सबसे बड़ा स्कोर; इस टीम ने कर दिखाया करिश्मा

The Hundred: टूटा महारिकॉर्ड, लीग में बना सबसे बड़ा स्कोर; इस टीम ने कर दिखाया करिश्मा

द हंड्रेड लीग में ओवल इनविंसिबल्स की टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए जॉर्डन कॉक्स सबसे बड़े हीरो साबित हुए और उन्होंने 86 रनों की पारी खेली।

Jordan Cox - India TV Hindi
Image Source : GETTY जॉर्डन कॉक्स

इंग्लैंड में इस समय द हंड्रेड लीग खेली जा रही है और फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसमें ओवल इनविंसिबल्स और वेल्श फायर के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें ओवल इनविंसिबल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए। इसके बाद वेल्श फायर की टीम सिर्फ 143 रन बना पाई और 83 रनों से मुकाबला हार गई।

ओवल इनविंसिबल्स ने बनाया बड़ा स्कोर

मैच में 226 रन बनाते ही ओवल इनविंसिबल्स की टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम ने इसी के साथ द हंड्रेड टूर्नामेंट के लीग का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। इससे पहले द हंड्रेड लीग में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड मैनचेस्टर ओरिजनल्स की टीम के नाम था। ओरिजनल्स की टीम ने साल 2022 में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की टीम के खिलाफ 208 रन बनाए थे। लेकिन अब ये कीर्तिमान टूट चुका है और  ओवल इनविंसिबल्स की टीम ने नई इबारत लिखी है।

जॉर्डन कॉक्स ने खेली दमदार पारी

ओवल इनविंसिबल्स की टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी विल जैक्स और तवांडा मुयेये ने संभाली। इन दोनों प्लेयर्स ने अच्छी बल्लेबाजी की और पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी करके बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। इसके बाद तीसरे नंबर पर जॉर्डन कॉक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। उन्होंने 29 गेंदों में कुल 86 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और 10 छक्के शामिल रहे। वह अंत तक आउट नहीं हुए। सैम करन के बल्ले से 34 रन निकले। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल हो पाई।

वेल्श फायर के बल्लेबाज रहे फायर

वेल्श फायर की टीम के लिए कप्तान जॉनी बेयरस्टो ने जरूर 28 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे। लेकिन उनके अलावा बाकी के खिलाड़ी रन बनाने के लिए तरसते रहे। इसी वजह से पूरी टीम सिर्फ 143 रन ही बना सकी। ओवल इनविंसिबल्स के लिए टॉम करन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए और उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार यादव एशिया कप खेलेंगे या नहीं हो गया साफ, फिटनेस टेस्ट पर आ गया बयान

द हंड्रेड में फील्डर को लगी ऐसी चोट की मुड़ गया पूरा पैर, VIDEO देख कांप जाएंगे आप

Latest Cricket News