इंग्लैंड में इस समय द हंड्रेड का पांचवां सीजन खेला जा रहा है, जिसमें 16 अगस्त को नॉटिंघम के मैदान पर ट्रेंट रॉकेट्स और सदर्न ब्रेव के बीच खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड और ट्रेंट रॉकेट्स टीम के खिलाड़ी टॉम होस फील्डिंग करते समय अपने पैर को काफी बुरी तरह से चोटिल कर बैठे। टॉम होस की इंजरी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें मैदान से सीधे हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।
मिड विकेट पर फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए टॉम होस
इस मैच में सदर्न ब्रेव को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला जिसमें पारी की 81वीं गेंद जो माइकल ब्रेसवेल ने खेली उन्होंने उसे डीप मिडविकेट की तरफ मारने का प्रयास किया जिसमें लॉन्ग ऑन पर उस समय फील्डिंग कर रहे टॉम होस ने उस गेंद को रोकने के लिए दौड़े इसी दौरान गेंद जहां बाउंड्री लाइन को पार कर गई तो वहीं टॉम होस खुद को रोकने के प्रयास में फिसल गए जिसमें उनके दाएं घुटने और एड़ी पूरी तरह से मुड़ गई। टॉम होस को जैसे ही ये चोट लगी उसके बाद जहां वह काफी दर्द में दिखाई दिए तो वहीं अंपायरों ने खेल को भी थोड़ी देर के लिए रोक दिया था। टॉम होस को तुरंत वहां से एम्बुलेंस से हॉस्पिटल लेकर जाया गया।
ट्रेंट रोकेट्स ने 4 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम
इस मैच को लेकर बात की जाए तो उसे ट्रेंट रोकेट्स की टीम अपने नाम करने में कामयाब जरूर रही। सदर्न ब्रेव ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 4 विकेट के नुकसान पर 140 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें उनकी तरफ से ल्यूस डू प्लॉय ने 55 रनों की पारी खेली थी। वहीं ट्रेंट रोकेट्स की टीम ने इस टारगेट का पीछा 96 गेंदों में कर लिया जिसमें टॉम बेंटन ने जहां 49 रनों की पारी खेली तो वहीं टॉम मूर्स के बल्ले से 55 रनों की पारी देखने को मिली।
ये भी पढ़ें
22 साल के खिलाड़ी ने बल्ले से दिखाया ऐसा कमाल, एक झटके में तोड़ा कोहली और बाबर आजम का रिकॉर्ड