पाकिस्तान अपने घर पर 30 मई से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला रावलपिंडी के स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच में सीरीज के अगले दोनों वनडे मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 2 और 4 जून को खेले जाएंगे। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें वह तीनों मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछली बार पाकिस्तान में साल 2022 में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। अब इस सीरीज में दोनों टीमों की नजरें अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लेकर नजरें रहने वाली हैं।
शाहीन अफरीदी की कप्तानी को लेकर रहेगी सभी की नजरें
वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी के लिए ये तीन मैचों की सीरीज काफी अहम रहने वाली है। मोहम्मद रिजवान की जगह पर उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अब तक मैदान पर उनके नेतृत्व में कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। बांग्लादेश के दौरे पर खेली गई पिछली वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद कई सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर सवाल भी उठे थे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लेकर बात की जाए तो उनके कई प्रमुख खिलाड़ी इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जिसमें जोश इंग्लिश की कप्तानी में टीम खेलने उतरेगी। पहले मिचेल मार्श को कप्तान बनाया गया था लेकिन एंकल इंजरी की चलते वह बाहर गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछली बार साल 1998 में पाकिस्तान में वनडे सीरीज जीती थी, जिसके बाद अब उनके पास 28 साल बाद फिर से सीरीज जीतने का शानदार मौका है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच में कुल 111 मुकाबले खेले गए हैं और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 71 मैचों को अपने नाम किया है, जबकि पाकिस्तानी टीम 36 मैच ही जीतने में कामयाब हो सकी। पाकिस्तान में दोनों टीमों के बीच कुल 14 वनडे मैच खेले गए हैं और उसमें भी ऑस्ट्रेलिया ने 7 जबकि पाकिस्तानी टीम 6 मैच ही जीत सकी है।
भारत में कब-कहां और कितने बजे से देख सकते हैं मुकाबला
तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से शुरू होंगे, जिसमें भारत में इन मैचों की टीवी पर सीधे प्रसारण को लेकर बात की जाए तो वह किसी भी चैनल पर नहीं किया जाएगा। इसके अलावा मैच को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी नहीं दिखाया जाएगा। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच में वनडे सीरीज के मुकाबले भारत में यूट्यूब चैनल Sports TV पर किया जाएगा जहां पर फैंस इसे देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें
विराट कोहली को जब आया भयंकर गुस्सा, रवि शास्त्री ने जैसे तैसे रोका, सुनाई पूरी कहानी
वैभव सूर्यवंशी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे होते, फिर कैसे राजस्थान रॉयल्स के पाले में आ गए
Latest Cricket News