1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी की ये कैसी घटिया गेंदबाजी, 9वें नंबर के बल्लेबाज के आगे एक ना चली, बन गया रिकॉर्ड

पाकिस्तानी की ये कैसी घटिया गेंदबाजी, 9वें नंबर के बल्लेबाज के आगे एक ना चली, बन गया रिकॉर्ड

PAK vs BAN: बांग्लादेश की टीम अभी पाकिस्तान के दौरे पर है जिसमें टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को उन्होंने 57 रनों से जीत तो लिया लेकिन इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है।

tanzim hasan sakib- India TV Hindi
Image Source : AP तंजीम हसन शाकिब

बांग्लादेश की टीम अभी पाकिस्तान के दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने पहुंची हुई है, जिसमें उन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ 30 मई को सीरीज का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला। पाकिस्तान टीम ने इस मैच को 57 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त तो हासिल कर ली लेकिन इस मुकाबले में बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज तंजीम हसन शाकिब ने अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा सुर्खियां बटोरने का काम किया।

तंजीम ने बना दिया नया रिकॉर्ड

पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 201 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें शाहिबजादा फरहान ने 74 और हसन नवाज ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली थी। वहीं इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 77 के स्कोर तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। यहां से बल्लेबाजी करने 9वें नंबर पर उतरे तंजीम हसन शाकिब ने अपनी टीम को ना सिर्फ शर्मनाक हार से बचाया बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया।

तंजीम ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों की पारी खेली जो आईसीसी फुल मेंबर्स टीम के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 9वें नंबर की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया है। तंजीम की इस पारी के दम पर बांग्लादेश की टीम 144 के स्कोर तक पहुंचने में जरूर कामयाब रही लेकिन मुकाबले में खुद को हार से नहीं बचा सकी। बांग्लादेश टीम के बाकी प्लेयर्स के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक छूने में कामयाब नहीं हो पाए।

अबरार अहमद ने गेंदबाजी में दिखाया कमाल

दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तानी टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें स्पिनर अबरार अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हसन अली, फहीम अशरफ, हारिस रउफ, शादाब खान, खुशदिल शाह और सैम अयूब ने 1-1 विकेट हासिल किया। अब दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला एक जून को लाहौर के स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने खुद को बताया किस्मतवाला, कहा - मुझे इसका पूरा फायदा उठाना था

VIDEO: बुमराह की ये गेंद देख इंग्लैंड की भी बढ़ गई होगी टेंशन, बल्लेबाज हो गया नतमस्तक; नहीं था कोई जवाब

Latest Cricket News