1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: बुमराह की ये गेंद देख इंग्लैंड की भी बढ़ गई होगी टेंशन, बल्लेबाज हो गया नतमस्तक; नहीं था कोई जवाब

VIDEO: बुमराह की ये गेंद देख इंग्लैंड की भी बढ़ गई होगी टेंशन, बल्लेबाज हो गया नतमस्तक; नहीं था कोई जवाब

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 31, 2025 07:57 am IST,  Updated : May 31, 2025 07:57 am IST

GT vs MI: जसप्रीत बुमराह ने एकबार फिर से साबित किया कि किसी भी परिस्थिति में उनकी गेंदों का सामना करना बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में बुमराह ने एक ऐसी यॉर्कर फेंकी जिसका जवाब वाशिंगटन सुंदर के पास नहीं था।

Jasprit Bumrah toe crushing yorker- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर बोल्ड हुए वाशिंगटन सुंदर Image Source : GETTY

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। 30 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 रनों से जीत हासिल की जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भूमिका काफी अहम रही। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 228 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 13.3 ओवर्स में 151 रन बना लिए थे, ऐसे में बुमराह ने वाशिंगटन सुंदर का अहम विकेट हासिल करने के साथ मुंबई को इस मैच में वापसी कराने में अहम भूमिका अदा की।

बुमराह की इस यॉर्कर गेंद का नहीं था सुंदर के पास जवाब

वाशिंगटन सुंदर ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाकर रखा हुआ था, जिसमें दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी काफी तेजी से बनते हुए देखने को मिली। इसी बीच मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस साझेदारी को तोड़ने का जिम्मा सौंपा। 14वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर सिर्फ तीन रन आए। इसके बाद चौथी गेंद पर बुमराह ने लेग स्टंप पर यॉर्कर फेंकने का प्रयास किया जिसपर सुंदर ने दोनों पैरों को खोल दिया और फ्लिक शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह पूरी तरह से चूक गए।

जसप्रीत बुमराह की इस बेहतरीन यॉर्कर का सुंदर के पास कोई जवाब नहीं था जिसमें एकतरफ जहां वह पूरी तरह से पिच पर सामने की तरफ गिर पड़े तो वहीं गेंद सीधे लेग स्टंप पर जाकर लगी। सुंदर 24 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्के लगाने के बाद 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई इंडियंस को जैसे ही ये विकेट मिला उसके बाद उन्होंने मैच में पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर 20 रनों से इसे अपने नाम किया। जसप्रीत बुमराह ने अपनी 4 ओवर्स की गेंदबाजी में 27 रन देने के साथ एक विकेट हासिल किया।

बुमराह की ऐसी गेंदबाजी देख इंग्लैंड की भी बढ़ गई होगी टेंशन

आईपीएल 2025 का सीजन खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना होना है, जहां पर टीम इंडिया 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज मेजबान टीम के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल के इस सीजन के शुरुआती कुछ मुकाबलों में बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से खेले नहीं थे, जिसके बाद अब उनकी गेंदबाजी को देखते हुए ये तय है कि उन्होंने फिर से अपना फॉर्म हासिल कर लिया है और इससे इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों की टेंशन टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ना तय है।

ये भी पढ़ें

आईपीएल से बाहर होते ही छलका शुभमन गिल का दर्द, बताया कहां हो गई चूक

रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज, एक साथ दो निशाने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल