1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल से बाहर होते ही छलका शुभमन गिल का दर्द, बताया कहां हो गई चूक

आईपीएल से बाहर होते ही छलका शुभमन गिल का दर्द, बताया कहां हो गई चूक

 Published : May 31, 2025 12:01 am IST,  Updated : May 31, 2025 12:01 am IST

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस भी अब आईपीएल से बाहर हो गई है। मैच हारने के बाद शुभमन गिल काफी निराश और दुखी भी नजर आए।

shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : PTI

आईपीएल के इस सीजन से बाहर होने वाली सातवीं टीम अब गुजरात टाइटंस हो गई है। छह टीमें तो पहले ही बाहर हो गई थीं, लेकिन चार टीमों के बीच रेस थी। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराकर उसकी भी कहानी खत्म कर दी। हालांकि टीम ने पूरे सीजन अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी मौके पर चूक गई। बात का दर्द शुभमन गिल को भी है। मैच हारने के बाद शुभमन गिल ने इस बात को बयां भी किया। 

मैच के बाद क्या बोले शुभमन गिल?

मैच खत्म होने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि तीन से चार ओवर उनके पक्ष में नहीं हुए, लेकिन फिर भी टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने माना कि जब आप पावरप्ले में विकेट जल्दी जल्दी गवां देते हैं तो फिर इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करना आसान काम नहीं होता। शुभमन गिल ने कहा कि जब जल्दी विकेट गिर गए ​थे, तब साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर को एक ही बात कहीं गई थी कि टारगेट को हासिल करना है। शुभमन ने माना कि उनके सीजन भले ही खत्म हो गया है, लेनिक इसके बाद भी कई पॉजिटिव बातें भी रहीं। 

इस साल गुजरात टाइटंस ने की थी अच्छी शुरुआत 

गुजरात टाइटंस की टीम ने सीजन की शुरुआत काफी अच्छी की थी और उम्मीद की जा रही थी कि वे टॉप पर फिरिनश करेगी, लेकिन टीम ने तीसरे नंबर की टीम बनकर प्लेऑफ  में अपनी जगह बनाई, इस कारण उसे एलिमिनेटर खेलना पड़ा और ये मुकाबला उस टीम से हुआ जो इस वक्त शानदार फार्म में चल रही है। शुभमन गिल ने कहा कि पिछले दो से तीन मैच उनके लिए अच्छे नहीं रहे। शुभमन गिल ने साई सुदर्शन की जमकर तारीफ की, जो लगातार अच्छे खेल का प्रदर्शन करते रहे और इस वक्त भी वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

अब मुंबई का मैच पंजाब से होगा

मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था, यानी गुजरात टाइटंस को आगे जाने के लिए 229 रन बनाने थे, लेकिन जीटी की पूरी टीम मिलकर केवल 208 रन ही बना सकी और इस तरह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा। अब मुंबई का मुकाबला क्वालीफाय 2 में पंजाब किंग्स से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी, जहां उसकी खिताबी भिड़ंत आरसीबी से होगी, जो पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल