A
Hindi News खेल क्रिकेट PAK vs SA: लाहौर के मैदान पर खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें Live Streaming

PAK vs SA: लाहौर के मैदान पर खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें Live Streaming

PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मैच को अफ्रीकी टीम ने 55 रनों से अपने नाम किया था।

PAK vs SA 2nd T20I match- India TV Hindi Image Source : AP पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20 मैच

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी के मैदान पर खेला गया था, जिसमें अफ्रीकी टीम की तरफ से काफी शानदार खेल देखने को मिला और उन्होंने इस मैच को एकतरफा 55 रनों से अपने नाम किया। वहीं इस सीरीज का अब दूसरा मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका टीम की नजरें जहां एक तरफ इस टी20 सीरीज में अजेय बढ़त लेने पर होगी तो वहीं मेजबान पाकिस्तान की कोशिश सीरीज को बराबरी पर लाने पर होगी, ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये दूसरा टी20 मैच काफी अहम रहने वाला है। ऐसे में हम आपको ये बताने जा रहे हैं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप कब और कहां पर देख सकते हैं।

भारत में इस तरह पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका मैच का देख सकते सीधा प्रसारण

भारत में पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच में खेली जा रही टी20 सीरीज का किसी भी चैनल पर सीधा प्रसारण नहीं किया जा रहा है। वहीं मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो उसे भारतीय फैंस यूट्यूब चैनल Sports TV पर देख सकते हैं। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच में टी20 सीरीज के दूसरे मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8:30 पर होगी तो वहीं टॉस रात 8 बजे होगा।

बाबर आजम पर एकबार फिर से रहेगी सभी की नजरें

पाकिस्तानी टी20 स्क्वाड में लंबे समय के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम की वापसी देखने को मिली थी, जिसमें पहले मैच में सभी को उम्मीद थी कि उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी। हालांकि बाबर अपना खाता भी खोलने में कामयाब नहीं हो सके और सिर्फ 2 गेंदें खेलने के बाद पवेलियन वापस लौट गए। वहीं अब दूसरे टी20 मैच में एकबार फिर से सभी की नजरें बाबर आजम पर रहने वाली हैं, जिसमें वह बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं इससे उनके टी20 इंटरनेशनल में आगे के भविष्य पर भी फैसला होगा। इसके अलावा पहले टी20 मैच में पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में भी काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें

सीरीज के बीच में पहली बार ODI स्क्वाड में इस खिलाड़ी को मिली एंट्री, अचानक लग गई लॉटरी

3 विकेट लेकर जोश हेजलवुड ने हासिल किया बड़ा मुकाम, इस मामले में कर ली मिचेल स्टार्क की बराबरी

Latest Cricket News