Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरीज के बीच में पहली बार ODI स्क्वाड में इस खिलाड़ी को मिली एंट्री, अचानक लग गई लॉटरी

सीरीज के बीच में पहली बार ODI स्क्वाड में इस खिलाड़ी को मिली एंट्री, अचानक लग गई लॉटरी

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 1 नवंबर को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही न्यूजीलैंड को चोटिल मैट हेनरी की जगह स्क्वाड में एक युवा खिलाड़ी की एंट्री करवानी पड़ी है।

Written By: Govind Singh @GovindS48617417
Published : Oct 31, 2025 09:56 am IST, Updated : Oct 31, 2025 09:56 am IST
Kristian Clarke- India TV Hindi
Image Source : @BLACKCAPS X क्रिस्टियन क्लार्क

England vs New Zealand ODI Series: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसके दो मुकाबले हो चुके हैं और दोनों में ही जीतकर दर्ज करके न्यूजीलैंड की टीम 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले ही न्यूजीलैंड के हेनरी हैमिल्टन चोटिल होने की वजह से तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह क्रिस्टियन क्लार्क पहली बार वनडे टीम में शामिल किया है।

क्रिस्टियन क्लार्क ने घरेलू क्रिकेट में किया दमदार प्रदर्शन

मैट हेनरी को दूसरे वनडे मैच के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी। उम्मीद थी कि वह तीसरे मैच से पहले चोट से उबर जाएंगे। लेकिन वह विफल रहे हैं। इसी कारण से रिप्लेसमेंट का ऐलान किया गया है। 24 साल के क्रिस्टियन क्लार्क ने पिछले कुछ समय से बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने फोर्ड ट्रॉफी में अपना पहला लिस्ट ए शतक और 57 रन देकर 3 विकेट लिए थे, जिससे नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने सेंट्रल स्टैग्स को हराया था। वह अपने खेल से सेलेक्टर्स को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें अब नेशनल टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड की अंडर-19 की टीम का रह चुके हिस्सा

क्रिस्टियन क्लार्क साल 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा थे, तब अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड-ए की टीम के साथ बांग्लादेश का दौरा किया था। उन्होंने अभी तक 25 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 778 रन बनाए हैं। इसके अलावा 31 लिस्ट-ए मैचों में उनके बल्ले से 332 रन निकले हैं।

पहले ही सीरीज जीत चुकी है न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच चार विकेट से अपने नाम किया था। वहीं दूसरा वनडे मुकाबला पांच विकेट से जीता था। न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाज और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब कीवी टीम की निगाहें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होंगी। जबकि इंग्लैंड की टीम आखिरी मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी।

यह भी पढ़ें:

IND vs SA Final: दोनों में से कोई भी टीम जीते खिताब, महिला वर्ल्ड कप में रचा जाएगा नया इतिहास

ऑस्ट्रेलिया का घमंड हुआ चकनाचूर, भारतीय महिला टीम ने सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवाया नाम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement