1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? पाकिस्तानी ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा

IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? पाकिस्तानी ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैचों में से एक हैं। दोनों टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं, तो पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी होती है।

IND vs PAK - India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होते हैं, तो दुनिया की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी होती हैं। ऐसे में अपायर्स से गलती की गुंजाइश काफी कम ही होती है। इसके बावजूद पाकिस्तान के एक ऑलराउंडर को लगता है कि भारत-पाकिस्तान मैच में अंपायर्स के फैसले भारतीय टीम के पक्ष में ज्यादा होते हैं। ये दावा किया है पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह ने, जिनके बड़े बयान ने एक नई बहस छेड़ दी है। खुशदिल का दावा है कि IND vs PAK मुकाबलों में कई बार फैसले भारत के पक्ष में जाते हैं और इससे पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ता है।

अंपायरिंग पर उठाए सवाल

पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह ने भारत-पाकिस्तान मैचों में अंपायरिंग और अन्य फैसलों को लेकर सवाल उठाए हैं। ARY पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए खुशदिल ने कहा कि अक्सर मैच के दौरान चीजें भारत के पक्ष में जाती दिखाई देती हैं। खुशदिल ने कहा कि ज्यादा प्रेशर नहीं होता। थोड़ा बहुत होता है क्योंकि देश के लिए खेलने का अलग इमोशन रहता है, लेकिन फिर दबाव कम हो जाता है। जब हम खेलते थे तो उन्हें हराते भी थे और तब बहुत अच्छा लगता था।

उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मैच में ज्यादातर चीजें उनके हिसाब से होती हैं। कभी अंपायरिंग फैसले उनके पक्ष में होते हैं, कभी ड्रेसिंग रूम से जुड़े फैसले और कभी-कभी मैच भी उनकी इच्छा के मुताबिक आयोजित होते हैं। इसके बावजूद जब पाकिस्तान जीतता है तो उसका मजा अलग ही होता है। इस पॉडकास्ट  के अंत में खुशदिल शाह ने कहा कि IND vs PAK मुकाबलों में भारतीय दर्शक का ज्यादा होते हैं। पाकिस्तान के फैंस 20-25 प्रतिशत होते हैं, जबकि 70-75 प्रतिशत भारतीय सपोटर्स होते हैं। लेकिन उन्होंने कभी नेगेटिविटी नहीं देखी। ज्यादातर लोग अच्छे होते हैं।

पाकिस्तान की हार का सिलसिला लगातार जारी

गौरतलब है कि हाल के सालों में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के बीच पिछले 6 मुकाबलों में भारत ने हर बार जीत दर्ज की है। हाल ही में दोनों टीमें 2026 T20 वर्ल्ड कप में कोलंबो में भिड़ी थी, जहां भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया था। इससे पहले 2025 एशिया कप में भी भारत ने पाकिस्तान को तीन बार मात दी थी, जिसमें खिताबी मुकाबला भी शामिल था। वहीं 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।

यह भी पढ़ें:

NCA करेगा पाकिस्तानी प्लेयर्स के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन, बाबर-शाहीन समेत 47 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रजत पाटीदार अब IPL के बाद MPL में मचा रहे हैं तबाही, सिर्फ 30 गेंदों में ही तय कर दिया मैच का नतीजा

Latest Cricket News