पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले कप को जीतने के जितने दावे किए थे, उनकी सभी दावों की हवा टीम के सुपर-8 से बाहर होते ही निकल गई। पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी को हुए सुपर-8 के अहम मुकाबले में कम से कम 65 रनों से अंतर से जीत हासिल करनी थी, लेकिन वह इस मैच को सिर्फ 5 रनों के अंतर से ही जीतने में कामयाब हो पाए। ऐसे में पाकिस्तानी टीम अपना नेट रनरेट न्यूजीलैंड की टीम के मुकाबले बेहतर करने में कामयाब नहीं हो सके और उनका सफर भी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल से पहले ही खत्म हो गया। वहीं अब पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा को आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उनकी कप्तानी जाने कयास भी लगने शुरू हो गए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तानी छोड़ने को लेकर पूछा गया सवाल
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला खत्म होने के बाद हुई पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा को काफी कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। इसमें उनसे कप्तानी छोड़ने को लेकर भी सवाल पूछा गया जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने सलमान आगा से पूछा कि आप खुद कप्तानी छोड़ोगे या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आपको हटाएगा। इसका जवाब देते हुए सलमान आगा ने कहा कि मुझे लगता है कि अभी जो भी फैसला लिया जाएगा वो इमोशनल होगा। वापस जाएंगे, थोड़ा सा समय लेंगे और तीन-चार दिन बाद जो भी फैसला होगा वह लेंगे।
जब कोई टीम बनती है तो एक के फैसले से नहीं बनती
टी20 वर्ल्ड कप के लिए जब पाकिस्तानी टीम का ऐलान किया गया था तो उसी के बाद से लगातार कुछ खिलाड़ियों के चयन को लेकर सवाल उठ रहे थे। इसको लेकर भी सलमान आगा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि यह टीम गेम है, जब कोई टीम बनती है तो वह किसी एक के फैसले से नहीं बनती। बता दें कि पाकिस्तानी टीम के कई खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट के दौरान बल्ले से बिल्कुल भी बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके, जिसके चलते अब उनकी छुट्टी होना तय माना जा रहा है और इसमें सबसे आगे नाम बाबर आजम का शामिल है।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर, श्रीलंका का भी करा दिया जाते जाते नुकसान
कप्तान एलिसा हीली ने विदाई को बनाया यादगार, 29 बाउंड्री जड़ते हुए आखिरी ODI में ठोका धमाकेदार शतक
Latest Cricket News