भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच ये महा-मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके शुरू होने का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस बड़े मैच से पहले पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही हैं, जिनको टीम इंडिया के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है, जिसके पीछे की वजह उनका बॉलिंग एक्शन हैं। इसको लेकर मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से सवाल पूछा गया तो वह इसका जवाब देते समय थोड़ा खिसियाए हुए नजर आए।
मुझे समझ में नहीं आता कि इस पर बात क्यों हो रही है
पाकिस्तानी टीम के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक अपने एक्शन को लेकर डेब्यू करने के बाद से अब तक लगातार सवालों के घेरे में ही रहे हैं। वहीं इसी को लेकर जब भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उस्मान के एक्शन को दो बार क्लीन चिट मिल गई है और मुझे समझ में नहीं आता कि इस पर बात क्यों हो रही है। तारिक हमारे लिये ट्रंपकार्ड हैं । उसके एक्शन को लेकर बातों की हमें परवाह नहीं है। आप सभी ने उस्मान तारिक को बड़ा नाम बना दिया है। हमारे लिए सभी 15 खिलाड़ी महत्वपूर्ण हैं।
इस वजह से उस्मान के एक्शन पर उठ रहे लगातार सवाल
उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर बात की जाए तो वह काफी साइडआर्म एक्शन है, जिसमें गेंद फेंकने से पहले थोड़ी देर के लिए रुक जाते हैं, जिससे बल्लेबाजों को समझने में दिक्कत जरूर होती है। इस तरह के एक्शन को लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी सवाल उठाए हैं, जिसमें उनके एक्शन पर चकिंग करने का भी आरोप लगा है। हालांकि उस्मान 2 बार अपने एक्शन की जांच पहले करवा चुके हैं, ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाज उनका किस तरह से सामना करते हैं इसको लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें
IND vs PAK: टीम इंडिया से हाथ मिलाने के लिए तरस रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, कप्तान सलमान आगा ने दिया बड़ा बयान
IND vs PAK मैच से एक दिन पहले होगा अभिषेक शर्मा का फिटनेस टेस्ट, माता-पिता पहुंचे कोलंबो
Latest Cricket News