1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: टीम इंडिया से हाथ मिलाने के लिए तरस रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, कप्तान सलमान आगा ने दिया बड़ा बयान

IND vs PAK: टीम इंडिया से हाथ मिलाने के लिए तरस रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, कप्तान सलमान आगा ने दिया बड़ा बयान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 14, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Feb 14, 2026 02:51 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाने को लेकर बयान दिया है। ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

Salman Agha- India TV Hindi
सलमान अली आगा Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले दोनों टीमें पिछले साल एशिया कप में आमने-सामने हुई थी। उस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए थे। अब जब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय खिलाड़ियों उस नो हैंड शेक पॉलिसी को बरकरार रखते हैं या नहीं। इस बीच, पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा कि वह भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाना चाहते हैं और उन्होंने एक बार फिर खेल भावना पर जोर दिया है।

हैंडशेक को लेकर पाकिस्तान के कप्तान का बड़ा बयान

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक IND vs PAK मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेल भावना के तहत खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए तैयार है। भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, क्रिकेट को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। मेरी निजी राय शायद मायने न रखती हो, लेकिन क्रिकेट को उसी तरह खेला जाना चाहिए जैसे वह हमेशा से खेला जाता रहा है। आगे क्या करना है, यह तय करना उन्हीं पर निर्भर है।

अभिषेक शर्मा को लेकर सलमान आगा ने क्या कहा?

सलमान अली आगा ने इस दौरान ये भी कहा कि वह चाहते हैं कि इस मैच में भारत के लिए अभिषेक शर्मा खेलें। अभिषेक शर्मा इन्फेक्शन के कारण नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे और पाकिस्तान के खिलाफ वह खेलेंगे या नहीं इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आगा ने कहा कि वह सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं और उम्मीद है कि अभिषेक खेलने के लिए फिट होंगे। सलमान आगा ने रिपोर्टर्स से कहा कि मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे। मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहे हैं। हम एक मजबूत टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं।

भारतीय टीम के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं- सलमान आगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान अली आगा ने ये भी माना कि इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि वह इस रिकॉर्ड को बदल नहीं सकते। भारत और पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में आठ बार आमने-सामने हुए हैं। भारतीय टीम सात बार मैच जीतने में कामयाब रही है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ एक बार मुकाबला जीता है। सलमान अली आगा कहा कि भारतीय टीम के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन हम इतिहास नहीं बदल सकते। हर दिन एक नया दिन होता है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल