1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने हार के बाद किसका लिया नाम, क्यों हाथ से चला गया मुकाबला

पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने हार के बाद किसका लिया नाम, क्यों हाथ से चला गया मुकाबला

पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 में एक और मैच में हार मिली है। अब इंग्लैंड ने दो विकेट से हराकर अब पाकिस्तान के लिए आगे की राह बहुत ज्यादा मुश्किल कर दी है।

salman ali- India TV Hindi
Image Source : AP सलमान आगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हार से पीछा नहीं छूट रहा है। भारतीय टीम से हार के बाद भी किसी तरह से पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 तक का तो सफर तय कर लिया, लेकिन अब यहां से आगे जाना काफी मुश्किल लग रहा है। पाकिस्तान के दो मैचों के बाद केवल तीन अंक हैं। इस बीच पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने इस हार के बाद क्या कहा, ये आपको जानना चाहिए। 

हैरी ब्रूक को दिया सलमान अली आगा ने क्रेडिट

इंग्लैंड से दो विकेट से हारने के बाद सलमान अली आगा ने कहा कि बल्लेबाजी में उनकी शुरुआत तो अच्छी हुई, लेकिन टीम जिस तरह से पारी को समाप्त करना चाहती थी, वो काम नहीं हो पाया। सलमान ने माना कि कभी कभी विरोधी टीम को क्रेडिट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने एक शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी। 

सलमान बोले, दूसरी टीमों के मैचों का रखेंगे ध्यान

सेमीफाइनल में जाने की राह अब पाकिस्तान की काफी मुश्किल हो गई है। इसको लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अब दूसरी टीमों के मैच देखने होंगे और उनका इंतजार करना होगा। बोले कि उम्मीद करते हैं कि बाकी रिजल्ट उनके अनुसार जाएं, ताकि वे सेमीफाइनल में एंट्री कर जाएं। हालांकि पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच श्रीलंका से बड़े अंतर से जीतना होगा।

साहिबजादा फरहान और शाहीन अफरीदी की तारीफ की

सलमान अली आगा से जब पिच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा ​कि ये एक मिलीजुली पिच थी। पाकिस्तान ने बॉलिंग से अच्छी शुरुआत की, लेकिन हैरी ने आकर सारा खेल खराब कर दिया। अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा ​कि फरहान हर मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन बाकी बल्लेबाज उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने शाहीन शाह अफरीदी की भी तारीफ की। बोले कि शाहीन ने आते ही हमें सफलताएं दिलाई, इससे हमारे लिए मैच बन रहा था। 

28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तान का ​आखिरी मुकाबला टी20 विश्व कप में बचा हुआ है। ये मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी को खेला जाएगा। हालांकि इससे पहले जो बाकी टीमों के मैच होंगे, उससे साफ हो जाएगा कि पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में जाएगी या फिर यहीं पर उसका खेल खत्म हो जाएगा। फिलहाल माना यही जाना चाहिए कि पाकिस्तान का खेल खत्म हो गया है। बाकी होने के लिए कुछ भी हो सकता है। 

यह भी पढ़ें 

ICC T20 WC 2026: इंग्लैंड से हारकर बुरी तरह फंस गया पाकिस्तान, सेमीफाइनल में जाने का ये है सिनेरियो

हैरी ब्रूक ने शतक लगाकर बना दिए कई रिकॉर्ड, ऐतिहासिक कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान

Latest Cricket News