इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने हैरी ब्रूक की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 के बैक टू बैक दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है। पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया और इसके बाद पाकिस्तान को भी पीट दिया। दो मैचों में उसके चार अंक हो गए हैं, इससे साफ है कि टीम ने सेमीफाइनल में अपनी सीट बुक कर ली है। इस ग्रुप से आखिरी चार में जाने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी, ये अभी साफ नहीं है। पाकिस्तानी टीम बुरी तरह से फंस गई है। हालांकि अभी भी उसके लिए संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं। चलिए जरा समझते हैं कि पाकिस्तानी टीम किस सिनेरियो से टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
सबसे पहले आपको ये जानना चाहिए कि पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच के बाद फिलहाल इस ग्रुप की अंक तालिका कैसी है। इंग्लैंड की टीम चार अंक और टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पाकिस्तान के दो मैचों में एक अंक है। न्यूजीलैंड का एक मैच के बाद एक अंक है और श्रीलंका का अभी खाता नहीं खुला है। यानी अब जो एक जगह बची है, उसके लिए तीन टीमें दावेदार हैं।
पाकिस्तान की टीम अब अगर यहां से सेमीफाइनल में जाना चाहती है तो उसे अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा। ये तो वो काम है, जो पाकिस्तान को करना है, लेकिन बाकी काम भी उसी के हिसाब से होने चाहिए। केवल जीत भर से पाकिस्तान का काम नहीं बनेगा। अगर पाकिस्तान ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया तो उसके तीन अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट भी अच्छा होने की संभावना है।
इसके बाद पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड की टीम अपने मैच हार जाए। न्यूजीलैंड ने एक मैच खेला है, जो हो नहीं पाया और उसके एक मैच के बाद एक अंक है। न्यूजीलैंड की टीम अगर अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाएगा तो उसके पास एक ही अंक रहेगा। न्यूजीलैंड को अभी इंग्लैंड और श्रीलंका से अपना मैच खेलना है। न्यूजीलैंड अगर एक भी मैच जीत गया तो उसके भी तीन अंक हो जाएंगे और मामला नेट रन रेट पर आकर फंस जाएगा। जो पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं होगा।
इतना ही नहीं पाकिस्तान को ये भी चाहिए कि इंग्लैंड की टीम अपना बचा हुआ एक मैच जीत जाए, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। इंग्लैंड तो अब सेमीफाइनल में जा ही चुका है। वो जीत जाएगी तो पाकिस्तान पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन अगर कहीं इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड से हार गई तो पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ जाएगी। इस बीच एक और समीकरण पर गौर कीजिएगा। अगर श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है और पाकिस्तान से श्रीलंका हार जाता है तो तीन टीमों के बराबर तीन तीन अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में जिस टीम का नेट रन रेट अच्छा होगा, वो इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में चली जाएगी। पाकिस्तान की टीम आज मैच इंग्लैंड से हारकर अभी तक सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर तो नहीं हुआ है, लेकिन मामला मुश्किल जरूर हो गया है। जो अभी अगर और मगर में फंसा हुआ है।
यह भी पढ़ें
हैरी ब्रूक ने शतक लगाकर बना दिए कई रिकॉर्ड, ऐतिहासिक कारनामा करने वाले बने पहले कप्तान
संपादक की पसंद