1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने फिर से कराई भयंकर बेइज्जती, टूट गया 27 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने फिर से कराई भयंकर बेइज्जती, टूट गया 27 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश पहुंचकर ​एक बार फिर से अपनी बेइज्जती कराई है। टीम ने अब से करीब 27 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी हैं।

mohammad rizwan- India TV Hindi
Image Source : AFP मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने फिर से वही काम किया है, जो इससे पहले करती आ रही है। टी20 विश्व कप 2026 में तो पाकिस्तानी टीम का कारवां सुपर 8 के आगे नहीं जा पाया और अब टीम ने फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया है। टीम ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड बनाकर अब से करीब 27 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया है। टीम का कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया। 

बांग्लादेश के खिलाफ पूरी पाकिस्तानी टीम केवल 114 रन बनाकर आउट

टी20 विश्व कप 2026 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट एक बार फिर से शुरू हो गया है। पाकिस्तानी टीम तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम केवल 114 रन  पर ही आउट हो गई। ध्यान रखिएगा ये वनडे मुका​बला है यानी पूरे 50 ओवर का मैच। टी20 नहीं जो 20 ओवर में खत्म हो जाए। टीम अपने कोटे के पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और 30.4 ओवर में पवेलियन लौट गई। 

साल 1999 का सबसे छोटे स्कोर का रिकॉर्ड टूटा

शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान ने तो 114 रनों का स्कोर बनाया है, वो बांग्लादेश के खिलाफ टीम का सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले पाकिस्तान ने साल 1999 में बांग्लादेश के खिलाफ 161 रन बनाए थे। लेकिन अब सबसे छोटे स्कोर का रिकॉर्ड टूट गया है। जब सीरीज का आगाज ही पाकिस्तान ने इतने शर्मनाक तरीके से किया है तो बचे हुए मैचों में क्या होगा, ये भी देखना ​काफी दिलचस्प होगा। 

पहले और आखिरी विकेट लिए हुई साझेदारी

आपको एक और खास बात बताते हैं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 41 रनों की पार्टनरशिप हुई थी। वहीं आखिरी विकेट के लिए 32 रन जोड़े गए। तब टीम का स्कोर 114 तक पहुंचा है, अगर ये साझेदारी नहीं हुई होती तो कहानी कुछ और ही होती। टीम के लिए सबसे ज्यादा 37 रन फहीम अशरफ ने बनाए, दूसरे वेस्ट स्कोरर साहिबजादा फरहार रहे, जिन्होंने 27 रन की पारी खेली। 

नाहिद राणा ने की कमाल की गेंदबाजी

बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 7 ओवर में केवल 24 रन देकर 5 पाकिस्तानी ​बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जब पाकिस्तान के 5 विकेट गिरे थे, तब तक सारे विकेट नाहिद राणा ने ही लिए हुए थे। बाद में बाकी गेंदबाजों ने अपना काम किया। मेहंदी हसन मिराज ने तीन विकेट अपने नाम किए। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने एक एक विकेट लिया। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings Update: ईशान किशन ने मारी लंबी छलांग, अभिषेक शर्मा के लिए खतरा, संजू सैमसन ने भी भरी उड़ान

ODI World Cup 2027: अब T20I नहीं खेलेगा टीम इंडिया का खिलाड़ी, वनडे विश्व कप की तैयारी का आगाज

Latest Cricket News