Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI World Cup 2027: अब T20I नहीं खेलेगा टीम इंडिया का खिलाड़ी, वनडे विश्व कप की तैयारी का आगाज

ODI World Cup 2027: अब T20I नहीं खेलेगा टीम इंडिया का खिलाड़ी, वनडे विश्व कप की तैयारी का आगाज

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 11, 2026 12:17 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 12:17 pm IST

वनडे विश्व कप 2027 में खेला जाएगा। लेकिन उसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। अब भारतीय प्लेयर्स टी20 इंटरनेशनल की जगह वनडे क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करते हुए नजर आएंगे।

indian cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP भारतीय क्रिकेट टीम

वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाना है। टी20 विश्व कप 2026 के बाद अब आईसीसी का बड़ा और अहम टूर्नामेंट यही है। इस बीच टीम इंडिया भी जल्द ही इसकी तैयारियों में जुट जाएगी। वैसे तो टेस्ट, वनडे और टी20 मैच लगातार होंगे, लेकिन टी20 इंटरनेशनल मैचों की संख्या कम हो जाएगी और वनडे ज्यादा होंगे। इस बीच टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अब टी20 इंटरनेशनल मैच बहुत कम खेलेंगे और उनका फोकस टेस्ट के अलावा वनडे पर ही होगा। हम बात कर रहे हैं, जसप्रीत बुमराह की, जिनके वर्कलोड मैनेजमेंट का खास ख्याल रखा जाता है। 

वनडे विश्व कप 2023 के बाद से अब तक बुमराह ने नहीं खेला है कोई एक दिवसीय मुकाबला

जसप्रीत बुमराह ने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 में खेला था। वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से लेकर अब तक जसप्रीत बुमराह ने कोई भी वनडे नहीं खेला है। उनका फोकस टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट पर ही ज्यादा रहा। अब जबकि टी20 विश्व कप खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने इस जीत लिया है तो उसकी नजर अब अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप पर है। अभी मार्च के आखिर से लेकर मई तक आईपीएल चलेगा और उसके बाद भारत का मिशन वनडे विश्व कप 2027 शुरू हो जाएगा।

आईपीएल में फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे बुमराह

इस बीच खबर है कि जसप्रीत बुमराह अब टी20 इंटरनेशनल मैच कम खेलेंगे, हो सकता है कि वे टी20 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल ही ना किए जाएं। उनका सारा फोकस टेस्ट और वनडे पर होगा। इस वक्त विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चल रही है। इसमें से बुमराह को रेस्ट नहीं दिया जाएगा। वैसे इस बीच एशियाई खेल भी होंगे, जो टी20 फॉर्मेट पर खेला जागएा। इसमें भारतीय टीम हिस्सा लेगी, लेकिन माना जा रहा है कि बुमराह इस टीम में भी नहीं होंगे। जसप्रीत बुमराह जल्द ही आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। उसके बाद वे टीम इंडिया के लिए जून में खेलेंगे। 

आईपीएल के बाद तय होगी भारतीय टीम की रणनीति

माना जा रहा है कि आईपीएल के बाद ही बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया की भविष्य की योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। किस खिलाड़ी को कौन सा फॉर्मेट खेलना है, ये भी इसी दौरान पक्का होगा। इस वक्त इतना क्रिकेट हो रहा है, इसलिए हर खिलाड़ी का तीनों फॉर्मेट खेलना करीब करीब नामुमकिन सा है। 

रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ नजर आएंगे जसप्रीत बुमराह

आपको जानकर अचरज होगा कि वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद से लेकर अब तक जसप्रीत बुमराह 42 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, लेकिन इसमें एक भी वनडे मैच नहीं हैं। इन 42 मैचों में 21 टेस्ट और 21 टी20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं। खास बात ये है कि टी20 में तो आईपीएल से निकले गेंदबाज भी अपना काम कर जाते हैं, लेकिन वनडे में भारत के पास बहुत लंबा चौड़ा पूल नहीं है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का खास ख्याल रखा जाएगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट के बाद केवल वनडे ही खेल रहे हैं। ऐसे में जल्द ही विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह एक ही साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। आईपीएल के बाद जून में फिर से इंटरनेशनल ​क्रिकेट टीम इंडिया खेलेगी। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया के विजेता खिलाड़ियों के लिए BCCI ने बनाया खास प्लान, इस दिन होगा सम्मान समारोह

IPL 2026: सीजन के पहले ही मुकाबले में होगा बड़ा धमाका, इन दो टीमों के बीच मैच

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement