Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के विजेता खिलाड़ियों के लिए BCCI ने बनाया खास प्लान, इस दिन होगा सम्मान समारोह

टीम इंडिया के विजेता खिलाड़ियों के लिए BCCI ने बनाया खास प्लान, इस दिन होगा सम्मान समारोह

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 11, 2026 11:01 am IST, Updated : Mar 11, 2026 11:01 am IST

टीम इंडिया के चैंपियन खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई ने सम्मान समारोह आयोजित करने का फैसला किया है। इसकी तारीख और वेन्यू का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है।

Team India has clinched the T20 World Cup 2026 title.- India TV Hindi
Image Source : AP टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 का खि​ताब अपने नाम किया है।

टीम इंडिया ने पिछले करीब दो साल में सभी बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। इस बीच टी20 विश्व कप 2026 का खिताब भी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीत लिया है। फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अपने अपने घर लौट गए हैं। जहां उनका जबरदस्त सम्मान हो रहा है, इसके कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इस बीच मार्च के आखिर से आईपीएल भी होना है। अब खबर आ रही है कि बीसीसीआई सभी टीमों के प्लेयर्स के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। इसकी तारीख और जगह भी तय कर लिए गए हैं। 

15 मार्च को दिल्ली में होगा विजेता भारतीय खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

बीसीसीआई ने प्लान बनाया है कि टी20 विश्व कप 2026 का ​खिताब जीतने वाली टीम ही नहीं, बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने वाली टीम, साल 2025 में ही वनडे विश्व कप जीतने वाली म​हिला टीम, अंडर 19 का विश्व कप जीतने वाली महिला और पुरुष टीम का भी साथ साथ सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 15 मार्च को दिल्ली में होने जा रहा है। ये एक बड़ी अवॉर्ड सेमेरनी होगी। इतना ही नहीं, प्रोग्राम में टीम के कोच को भी बुलाया गया है। 

बीसीसीआई सचिव सैकिया ने मीडिया को दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने इस बारे में पुष्टि कर दी है। सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि अभी जो टीम टी20 विश्वकप जीती है, वहीं नहीं बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम, महिला टीम को भी इस कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। पिछले दो साल में आईसीसी के जितने भी टूर्नामेंट हुए हैं, वे करीब करीब सारे भारत ने जीतने में कामयाबी हासिल की है। 

आईपीएल टीमों के कप्तान भी मिलेंगे, फोटोशूट की भी संभावना

इस बीच खबर ये भी है कि इसी महीनके आखिरी में आईपीएल का नया सीजन भी शुरू हो रहा है। इसका शेड्यूल बीसीसीआई की ओर से 12 मार्च को जारी किया जा सकता है। इस बीच 15 मार्च को दिल्ली में ही आईपीएल कप्तानों की एक मीटिंग हो सकती है। दरअसल ज्यादातर कप्तान अब भारतीय ही हैं, ऐसे में सारे खिलाड़ी दिल्ली में होगी ही, तो वहीं पर बैठक हो जाएगी। इस दौरान आईपीएल टीमों को आईपीएल के नए नियमों की जानकारी दी जाएगी और फोटोशूट भी इसी दिन हो जाएगा। कुल मिलाकर 15 मार्च की तारीख काफी गहमागहमी वाली होगी। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026: सीजन के पहले ही मुकाबले में होगा बड़ा धमाका, इन दो टीमों के बीच मैच

ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 के बाद पहली बार कब आएगी रैंकिंग, जान लीजिए

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement