A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर, श्रीलंका का भी करा दिया जाते जाते नुकसान

पाकिस्तान टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर, श्रीलंका का भी करा दिया जाते जाते नुकसान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई और इससे श्रीलंका को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है।

pakistan cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुकी है। टीम के पास मौका था कि वो अपने आखिरी सुपर 8 के मैच में श्रीलंका को बड़ी हार थमाकर आगे निकल जाता। पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया तो, लेकिन इसके बाद भी खराब नेट रन रेट के कारण उसे बाहर होना पड़ा और न्यूजीलैंड की टीम अंतिम चार में प्रवेश कर गई। इस बीच टी20 विश्व कप से बाहर होने के कारण पाकिस्तान ने श्रीलंका का भी नुकसान करा दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि ये कैसे हुआ। 

पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका में खेले टी20 विश्व कप के अपने सारे मैच

इस साल हो रहे टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है। पाकिस्तानी टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में ही खेल रही थी। इस बीच आईसीसी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में जाती है तो उसका सेमीफाइनल श्रीलंका में ही कराया जाएगा। इतना ही नहीं, अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल तक जाती तो फाइनल भी वहीं कराया जाता। लेकिन अब पाकिस्तानी टीम बाहर हो गई है, इससे श्रीलंका का फेज भी खत्म हो गया है। यानी दोनों सेमीफाइनल और इसके बाद होने वाला टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल भी भारत में ही खेला जाएगा, इसका ऐलान कर दिया गया है। 

श्रीलंका को हुआ भारी नुकसान

अब जरा समझिए कि पाकिस्तान के बाहर होने से श्रीलंका का किस तरह से नुकसान हुआ है। पहली बात तो यही है कि अगर सेमीफाइनल और फाइनल श्रीलंका में होते तो वहां के स्टेडियम के लिए ​टिकट की बिक्री होती है और इससे श्रीलंका क्रिकेट को रेवेन्यू मिलता, जो अब नहीं मिल पाएगा। यानी श्रीलंका को इससे राजस्व का भारी नुकसान होगा। टी20 विश्व कप देखने के लिए दुनियाभर से फैंस आते हैं। इससे होटलों में जबरदस्त बुकिंग होती है, पर्यटन को बढ़ावा मिलता है, लोग खाने पीने के चीजें खरीदते हैं, लेकिन अब ऐसा कुछ भी श्रीलंका में नहीं होगा। 

कितना तक हो सकता है श्रीलंका को घाटा

जब पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया से खेलने से मना कर दिया था, तब अंदाजा लगाया जा रहा था कि इससे श्रीलंका को 500 करोड़ से अधिक का नुकसान का अनुमान था। कम से इतना ही नुकसान श्रीलंका को सेमीफाइनल और फाइनल ना होने से हो सकता है। अनुमान के मुताबि​क इससे कुछ ना कुछ ज्यादा ही नुकसान का अंदेशा है। 

अब भारत में होंगे दोनों सेमीफाइलन और टी20 विश्व कप का फाइनल

आपको बता दें कि अब टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल कोलकाता और मुंबई में खेले जाएंगे, वहीं फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। लेकिन अगर पाकिस्तानी टीम खेल रही होती तो ये मैच कोलंबो में हो रहे होते। श्रीलंका की टीम तो पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई थी, अब पाकिस्तान के बाहर होने से श्रीलंका के लिए ये दोहरा झटका है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs WI: सुपर 8 में वेस्टइंडीज से जीती टीम इंडिया तो किससे होगा सेमीफाइनल, किस दिन होगा मुकाबला

IND vs WI Match Time Today: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला, नोट कर लीजिए सही वक्त

Latest Cricket News