Sunday, March 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: सुपर 8 में वेस्टइंडीज से जीती टीम इंडिया तो किससे होगा सेमीफाइनल, किस दिन होगा मुकाबला

IND vs WI: सुपर 8 में वेस्टइंडीज से जीती टीम इंडिया तो किससे होगा सेमीफाइनल, किस दिन होगा मुकाबला

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 01, 2026 04:10 pm IST, Updated : Mar 01, 2026 04:10 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम अगर आज का मैच वेस्टइंडीज से जीतकर सेमीफाइनल में जाती है तो वहां उसका मैच किससे होगा। अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो हम आपको बताए देते हैं। साथ ये भी जान लीजिए कि टीम इंडिया का सेमीफाइनल किससे खेला जाएगा।

suryakumar yadav and abhishek sharma- India TV Hindi
Image Source : AP सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का सबसे खास मैच होने जा रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डेंस में आज शाम सात बजे से दोनों टीमें आमने सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में चली जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। इस बीच अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो उसका मुकाबला वहां किससे होगा। साथ ही टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मैच किस दिन खेलेगा जाएगा, ये जान लीजिए। 

इस वक्त ऐसी है आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 सुपर 8 की अंक तालिका

भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर अपना सेमीफाइलन मैच किससे खेलेगी। ये जानने के लिए आपको पहले टी20 विश्व कप 2026 की प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालनी होगी। पहले ग्रुप बी की बात करते हैं, क्योंकि वहां की दोनों सुपर 8 की टीमें तय हो गई हैं। यहां इंग्लैंड की टीम अपने सुपर 8 के तीनों मैच जीतकर छह अंक हासिल कर चुकी है, वहीं न्यूजीलैंड की ने एक मैच जीता है और एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था, इसलिए उसके भी उसे एक अंक मिला है। यानी टीम के पास कुल तीन अंक हैं। यानी पहले पर इंग्लैंड और दूसरे पर न्यूजीलैंड है। 

साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है मैच

अब बात करते हैं ग्रुप ए की, इसमें टीम इंडिया है। यहां साउथ अफ्रीका की टीम अपने पहले दो सुपर 8 के मैच जीतकर चार अंक हासिल कर चुकी है और पहले नंबर पर है। टीम अपना तीसरा और आखिरी मैच आज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल रही है। टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे नहीं लगता कि जिम्बाब्वे उसे हरा पाएगी। ऐसे में साउथ अफ्रीका का पहले नंबर पर रहना पक्का है। अगर साउथ अफ्रीका हार भी गई तो उसका नेट रन रेट इतना अच्छा है कि संभव है कि वो इसके बाद भी पहले ही नंबर पर रहे। यानी टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल में जाती है तो दूसरे नंबर की टीम बनकर जाएगी। 

भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची तो इंग्लैंड से होगा उसका मुकाबला

आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ग्रुप 1 की पहले नंबर की टीम और ग्रुप 2 की दूसरे नंबर की टीमें आमने सामने होती हैं। वहीं ग्रुप 2 की दूसरे नंबर पर रहने वाली वाली टीम का मुकाबला ग्रुप 1 की पहले नंबर की टीम से होता है। यानी भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में गई तो उसका मैच इंग्लैंड से होगा। वैसे तो अभी तक इसका ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मैच खत्म होते ही ये साफ हो जाएगा। वहीं अगर वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में जाती है तो वे भी इंग्लैंड से भिड़ती हुई ​दिखाई देगी। 

भारतीय टीम 5 मार्च को खेल सकती है टी20 विश्व कप 2026 का सेमीफाइनल

अब ये भी जान लीजिए कि दोनों सेमीफाइनल कब और कहां होंगे। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल चार मार्च को खेला जाएगा। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी, यानी उसका मैच 5 मार्च को होगा और इस दिन उसका मैच इंग्लैंड से हो सकता है। अगर भारत नहीं पहुंचा तो इसी मैच को वेस्टइंडीज की टीम खेलेगी। 

यह भी पढ़ें 

IND vs WI Match Time Today: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला, नोट कर लीजिए सही वक्त

IND vs WI Pitch Report: ईडन गार्डन में बरसेंगे रन या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement